Delhi के CM केजरीवाल गिरफ्तार..गुस्से में AAP कार्यकर्ता

TOP स्टोरी दिल्ली दिल्ली NCR

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 2 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले उनके आवास पर पहुंची ईडी की टीम ने उनसे पूछताछ की। इधर केजरीवाल की गिरफ्तारी की ख़बर से आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है।

केजरीवाल के खिलाफ़ साज़िश- सचदेवा

पूरे मामले पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे..सीएम अपना इस्तीफा नहीं देंगे।

सीएम केजरीवाल के घर के आसपास धारा 144 लागू  

ईडी की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर नेता, मंत्री और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने सीएम केजरीवाल के घर के बाहर धारा 144 लागू कर दी है। वहीं सीएम केजरीवाल का फोन भी जब्त कर लिया है।

ये कार्रवाई निंदनीय है- शैली ओबेरॉय  

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने पूरी घटना को निंदनीय बताया है। उनका कहना है कि मामला कोर्ट में चल रहा है, अगली तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। छापेमारी करने, गिरफ्तार करने, तलाशी लेने की इतनी जल्दी क्या थी। जिस तरह से यहां पुलिस तैनात की गई है। यह निंदनीय है।

केजरीवाल की आवाज़ दबाने की कोशिश- गोयल

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी सीएम आवास पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब तक 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वे चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आवाज को दबाना चाहते हैं। इसलिए वे उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

देश भर से समर्थक दिल्ली आएंगे- आतिशी

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं। एक लोकप्रिय सीएम को इस तरह से गिरफ्तार किया गया है। इसका खामियाजा भुगतना होगा।

आतिशी का दावा, यह एक राजनीतिक साजिश है

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ईडी और बीजेपी अदालतों का सम्मान नहीं करते हैं। अगर ऐसा होता तो वे आज ही अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने और उन्हें गिरफ्तार करने की नौबत नहीं आती।

आप का विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। और इडी के खिलाफ़ नारेबाज़ी भी की।

केजरीवाल के घर के बाहर भारी सुरक्षा

ईडी की टीम की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं आरएएफ की टीम को भी तैनात किया गया है। वहीं आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है।

CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश पहले से तैयार थी: सौरभ जैन

मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर ईडी की टीम पहुंचे के बाद दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बयान जारी किया है। सौरभ जैन ने कहा कि सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी पहले से की जा चुकी है। दो साल की जांच में कोई रिकवरी नहीं हुई। ये बौखलाहट है। चुनाव से पहले कार्रवाई की गई है।