Dussehra 2024

Dussehra 2024: दशहरे पर करें ये उपाय, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Vastu-homes
Spread the love

Dussehra 2024: दशहरे के दिन करें ये उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली

Dussehra 2024: नवरात्रि का पर्व समापन की ओर है। नवरात्रि के बाद देशभर में दशहरा मनाया जाता है। इसबार दशहरे का पावन पर्व 12 अक्टूबर 2024 को बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा। दशहरा (Dussehra) का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम और माता दुर्गा की पूजा करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। साथ ही दशहरे या विजयदशमी (Vijayadashami) के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों भी आती हैं। धार्मिक मान्यता है कि ये उपाय न केवल सुख-समृद्धि जीवन में लाते हैं बल्कि समस्याओं से छुटकारा पाने में भी सहायता करते हैं। इस खबर में हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिनको दशहरे के दिन करने से आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर पर लगा लीजिए ये पौधा, फिर देखिए चमत्कार…

Pic Social media

दीपक जलाना न भूलें

अगर आप भी घर में खुशहाली चाहते हैं तो इस बार दशहरे (Dussehra) की शाम को घर के हर कोने में दीप जलाएं। दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मकता का प्रवेश होने लगता है। साथ ही इस दिन दीपक जलाने से आपकी आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। पूरे घर में दीपक न भी जला पाएं तो कम-से-कम घर के मेन गेट पर इस दिन आपको दीपक अवश्य जलाने चाहिए।

नीम की पत्ति यहां रखें

दशहरे (Dussehra) कि दिन नीम के पत्ते का एक आसान उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। आपको करना बस इतना है कि दशहरे के दिन नीम की पत्तियाँ घर में लानी हैं और पूजा स्थल पर इनको रख देना है, ऐसा करने से ऊर्जा और ज्ञान की आपको प्राप्ति होती है। नीम के पत्ते का यह उपाय करने से घर के लोगों को रोगों से छुटकारा दिलाती है। यह उपाय करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन जगहों पर कभी भूल कर ना रखें घर में जूते-चप्पल! नहीं, तो लक्ष्मी जी रूठ जाएगी

इस दिन करें शस्त्र और औजारों की पूजा

दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा करने का भी विधान है, लेकिन इस दिन आप अपने औजारों की पूजा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है।

Pic Social Media

रावण दहन के समय करें ये प्रार्थना

दशहरे के दिन रावण दहन होता है। इस दौरान आपको अपनी बुरी आदतों, बुरी भावनाओं, गलत संगति और विचारों से छुटकारा पाने की की प्रार्थना भगवान राम से करनी चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है और जीवन में नई शुरुआत आप कर सकते हैं।

पहनें ये कपड़ा

दशहरे के दिन आपको सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए और लाल रंग का धागा अपनी कलाई पर बांधना चाहिए। इसके बाद भगवान राम की पूजा करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, यह छोटा सा उपाय आपको जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

दुर्गा सप्तशती का पाठ

दशहरे के दिन माता दुर्गा और भगवान राम की पूजा का महत्व तो है ही। इस दिन माता मंदिर में जाकर दुर्गा सप्तशती और रामचरित मानस के किसी एक अध्याय का पाठ आप कर सकते हैं।

जरूर करें दान

हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व बताया गया है। दान करने से आपको ईश्वर और पितरों की कृपा प्राप्त होती ही है, साथ ही आप मानसिक शांति भी प्राप्त करते हैं। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र या धन का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही पशु-पक्षियों को भोजन कराने से भी इस दिन लाभ होता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।