डॉ. महेश शर्मा की हैट्रिक..रिकॉर्ड मतों से विरोधियों को पस्त किया

TOP स्टोरी ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Jyoti Shinde,Editor,khabrimedia.com

यूपी की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक गौतमबुद्ध नगर सीट से इस बार भी सांसद डॉ. महेश शर्मा(Dr Mahesh Sharma) को लोगों ने भरपूर प्यार दिया। उसका नतीजा आज सबके सामने है। डॉ शर्मा ने जीत की हैट्रिक के साथ पिछले लोक सभा चुनाव के जीत के मार्जिन से भी बड़ी जीत हासिल की है।

pic-social media

चुनाव नतीजों में डॉ महेश शर्मा को 855413 वोट मिले। वहीं डॉ महेश शर्मा के निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ महेंद्र सिंह नागर को 297697 वोट मिले। डॉ महेश शर्मा ने 557716 के वोट मार्जिन से जीत हासिल की है।

यूं नहीं कोई महेश शर्मा बन जाता है..

डॉक्टर महेश शर्मा(Dr Mahesh Sharma)..गौतमबुद्ध नगर से सांसद, पेश से डॉक्टर, शांत, सौम्य शख्सियत..हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर। नोएडा के सेक्टर 19 में एक छोटे से कमरे से क्लीनिक की शुरुआत करने वाले डॉक्टर महेश शर्मा की सबसे बड़ी ख़ासियत ये कि वो हमेशा जरुरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। अगर कोई भी जरुरतमंद इनसे मिलने पहुंचता है वो उसकी ना सिर्फ सुनते हैं बल्कि उसकी पूरी मदद भी करते हैं।

pic-social media

डॉ. महेश शर्मा कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फाउंडर हैं। कैलाश चंद्र ट्रस्‍ट के माध्‍यम से दिल्ली-NCR में समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाए जाते हैं जहां गरीबों का मुफ्त इलाज़ भी किया जाता है। डॉक्टर शर्मा ने कई सारी चैरिटेबल डिस्‍पेंसरी भी खोली हैं ताकि जरुरतमंदों की मदद की जा सके।

क्यों अहम है गौतमबुद्ध नगर सीट?

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) सीट काफी महत्वपूर्ण है। प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित इस सीट से भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा सांसद हैं। 2014 के चुनाव में शर्मा को करीब छह लाख वोट मिले थे। सपा उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को उन्होंने दो लाख अस्सी हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

pic-social media

गौतमबुद्ध नगर सीट का इतिहास-समीकरण

गौतम बुद्ध नगर को गाजियाबाद और बुलन्दशहर के कुछ भागों को मिलाकर बनाया गया। सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2009 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुए, इनमें बहुजन समाज पार्टी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उस दौरान बसपा के सुरेंद्र सिंह ने महेश शर्मा को 2 लाख के अंतर से हराया। इस क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें नोएडा, जेवर, सिकंदराबाद, दादरी और खुर्जा शामिल हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में ये सभी पांच सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।

गौतम बुद्ध नगर में 2014 में वोटरों की संख्या 19 लाख से अधिक थीं। इनमें 11 लाख पुरुष, 8 लाख महिला वोटर रहे। 2014 में यहां 60 फीसदी मतदान हुआ था। 2014 में सांसद चुने जाने से पहले वह 2012 में विधायक भी रहे। उन्होंने नोएडा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

pic-social media

डॉक्टर शर्मा का जीवन परिचय

  • 30 सितंबर 1959 को अलवर के मनेठी गांव में किसान पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्में महेश शर्मा के पिता कैलाश चंद शर्मा, एक स्कूल शिक्षक थे, और उनकी माँ एक गृहिणी। एक छोटे से गाँव से आने के बावजूद, महेश शर्मा ने ना सिर्फ मेट्रो शहर की जीवनशैली को अपनाया बल्कि अपनी मेहनत और ईमानदारी से खुद को स्थापित भी किया। गांव में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद महेश शर्मा ने  यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली से मेडिसिन (एम.बी.बी.एस.) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

बचपन से ही संघ से जुड़ाव

डॉ. शर्मा का संघ के प्रति लगाव बचपन से ही रहा था। 14  की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय सदस्य बनने से पहले, उन्होंने आरएसएस की छात्र शाखा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल होकर अपना जुड़ाव जारी रखा।

pic-social media

राजीनितक घटनाक्रम

2014

  • 16वीं लोकसभा के चुनावों में डा. शर्मा ने सपा के नरेंद्र भाटी को हराया। और वो गौतमबुद्ध नगर के सांसद बने।
  • 2012 के विधानसभा चुनाव जीत कर वे यूपी के विधायक बने। इस पद पर वे 2014 तक रहे।

2016

  • तीन सितम्‍बर को उन्‍हें पर्यावरण, वन्‍य एवं मौसम मंत्रालय का कार्यभार भी सौाप दिया गया।

2016

  • 5 जुलाई 2016 – 3 सितम्‍बर. 2017 तक डा. महेश शर्मा केंद्रीय में सांस्‍कृतिक एवं पर्यटन मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) रहे।

2014-2016

  • 9 नवम्‍बर 2014 से- 5 जुजाई 2016 के बीच वे केंद्रीय राज्‍य मंत्री के पद पर रहे। इस दौरान उनके कंधों पर संस्‍कृति मंत्रालय और नागरिक उड्डन मंत्री बने।

2016

  • 15 सितम्‍बर 2014 से 9 सितम्‍बर 2016 तक वे फूड मैनेजमेंट इन पार्लियामेंट हाउस कॉम्‍प्‍लेक्‍स का कार्यभार सैंपा गया।

2001 – 2003

  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्‍यक्ष पद पर रहे।

1987 – 1989

  • महेश शर्मा भारतीय मेडिकल एसोसिएशन के सचिव के पद पर रहे।

पारिवारिक जीवन: 

डॉ. महेश शर्मा ने 22 जनवरी, 1987 को उमा शर्मा से शादी की। उमा, कैलाश अस्पताल और हार्ट इंस्टीट्यूट में HOD(Obst. & Gynae की प्रमुख हैं। डॉ. महेश के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी, डॉ. पल्लवी शर्मा, नेत्र सर्जन(Eye Surgeon(MS) हैं, जबकि उनके बेटे, डॉ. कार्तिक शर्मा, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से MBBS और अस्पताल प्रशासन(Hospital Administratio) में PG हैं।

pic-social media

अवार्ड और सम्मान  

डॉक्टर महेश शर्मा ने 2014 में एमिटी यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की।

अन्य उपलब्धियां

  • 2009: बिजनेस स्फीयर अवार्ड – सर्वश्रेष्ठ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए 2009-2010 में बिजनेस स्फीयर ट्रॉफी से सम्मानित
  • 2010: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मान्यत — 2010 में सामाजिक कार्य और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों सहित विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2006: इंदिरा गांधी प्रशंसा पुरस्कार – 2006 में नेशनल मेडिकल फोरम से इंदिरा गांधी प्रशंसा पुरस्कार
  • 2004: दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन पुरस्कार – 2004-05 में दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन पुरस्कार से सम्मानित।
  • 2007: नोएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन पुरस्कार – कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के लिए 2007 में नोएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन अवार्ड से सम्मानित
  • 2002: यूपी स्टेट आईएमए अवार्ड – 2002 में यूपी स्टेट आईएमए अवार्ड से सम्मानित
  • 2001: जाइंट्स इंटरनेशनल अवार्ड – सामाजिक सेवा के लिए 2001 में जायंट्स इंटरनेशनल अवार्ड
  • 2001: दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पुरस्कार – सामुदायिक चिकित्सा सेवाओं के लिए 2001 में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पुरस्कार से सम्मानित
  • 2000: लायंस क्लब पुरस्कार – समाज सेवा के लिए 2000 में लायंस क्लब अवार्ड से सम्मानित
  • 1998: रोटरी इंटरनेशनल अवार्ड – समाज सेवा के लिए 1998 में रोटरी इंटरनेशनल अवार्ड
  • 1989: यूपी स्टेट आईएमए अवार्ड – सर्वश्रेष्ठ यूपी के लिए 1989 में यूपी स्टेट आईएमए अवार्ड से सम्मानित

फिलहाल डॉक्टर महेश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर सीट से सांसद हैं और पिछले 5 साल का उनका रिकॉर्ड और जनता के बीच उनका काम ये दिखा रहा है कि इस बार भी बीजेपी गौतम बुद्धनगर सीट से उन पर एक बार फिर से भरोसा जताएगी। गौतमबुद्ध नगर की जनता भी यही चाहती है कि डॉक्टर महेश शर्मा एक बार फिर उनके सांसद बनें ताकि जो काम बच गए वो समय पर पूरा हो सके।