हिमाचल के कांगड़ा पहुँचें डॉ. महेश शर्मा..गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति
Spread the love

Dr. Mahesh Sharma: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) के उम्मीदवार डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) बीजेपी के चुनावी प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। 26 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में वोटिंग होने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा दूसरे राज्यों में जाकर बीजेपी (BJP) के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में डॉक्टर महेश शर्मा देवभूमि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा में लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज और सुधीर शर्मा के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में गृहमंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए। इस दौरान डॉक्टर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी के नेतृत्व में विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का आर्शीवाद बीजेपी के साथ हैं और उन्होंने केंद्र में तीसरी बार कमल खिलाने का मन बना लिया है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है: CM नायब सिंह सैनी

Pic Social media

गृह मंत्री अमित शाह ने कांगडा (Kangra) में आयाजित जन आशीर्वाद रैली में सबसे पहले चामुंडा देवी, ज्वालामुखी माता बैजनाथ जी लक्ष्मी नारायण मंदिर बगलामुखी मंदिर कुणाल, हिंदू नाथ मंदिर को प्रणाम किया और संबोधन शुरुआत किया। आपको बता दें कि मोदी प्रधानमंत्री रहते हुए दीपावली की भी छुट्टी लिए बगैर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने का काम किया और दूसरी ओर राहुल बाबा हैं जो थोड़ा गर्मी बढ़ते ही देश के बाहर छुट्टी मनाने चले जाते हैं। अब आप की बताइए कि देश का प्रधानमंत्री किसको बनाना चाहते हैं। केन्द्र सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए 3200 करोड़ रूपया दिया और उसको भी गबन करने का काम कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उनके साथियों ने किया।

देष में सबसे ज्यादा सेना के जवान हिमाचल से ही आते हैं, देश की सुरक्षा को लेकर इंदिरा गांधी ने वादा किया था वन रैंक -वन पेंशन देने का वादा किया था लेकिन पीएम मोदी ने 2015 में वन रैंक-पेंषन देकर देश के जवानों के हित में बड़ा फैसला किया। हिमाचल को कांग्रेस पार्टी वालो ने एटीएम बनाया जब भी किसी भी राज्य में चुनाव आता है कार्ड डालकर हिमाचल से पैसे ले लिया जाता है और चुनाव लड़ते है। हिमाचल वालों आपका पैसा गाढ़ी कमाई का पैसा कांग्रेस के चुनाव लड़ने के लिए है या हिमाचल के विकास करने के लिए है।

ये भी पढ़ेंः मोदी जी के पारदर्शी फैसलों से भारत मजबूत हुआ: CM नायब सिंह सैनी

ये भी रहे मौजूद

आपको बता दें इसके पूर्व बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए डा. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति तय की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत, विधायक विपिन परमार, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश सचिव विशाल चौहान, पूर्व विधायक विशल लहरिया, पवन काजल, अमित ठाकुर, संगठन मंत्री राजपाल आदि मौजूद थे।