मोतीलाल नेहरू कॉलेज में NCWEB का वार्षिक दिवस
छात्राओं को किया गया सम्मानित
Delhi News: मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) का वार्षिक दिवस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सुरेश जैन, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही प्रोफेसर गीता भट्ट, निदेशक, NCWEB, दिल्ली विश्वविद्यालय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थीं।
ये भी पढ़ेंः Lok Adalat: लोक अदालत में चालान माफ करवाने के लिए जल्दी से टोकन ले लीजिए

सुरेश जैन ने महिला शिक्षा का उल्लेख करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण से ही राष्ट्र का विकास संभव हो सकता है। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों ने समाज के पिछड़े समुदायों की मदद की और वे लोग आगे चलकर अन्य ज़रूरतमंद लोगों की सहायता में कारगर साबित हुए। उल्लेखनीय बात यह थी कि यह अनिवार्य नहीं है कि जिन्होंने हमारी मदद की, हम उनका ऋण उन्हीं को चुकाएं। अपितु अगर हम किसी अन्य ज़रूरतमंद की सहायता करें, तो वही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
सुरेश जैन ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि महिला सशक्तिकरण राष्ट्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला शिक्षा पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा का उद्देश्य केवल विवाह नहीं, बल्कि समाज में सक्रिय योगदान होना चाहिए। उन्होंने इस पर ज़ोर दिया कि छात्रों का लक्ष्य अपने व्यक्तित्व निर्माण पर होना चाहिए और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कैसे महिलाएं भारतीय संस्कृति की संवाहक रही हैं। हालांकि सांस्कृतिक धरोहर कोई संकीर्ण विचार नहीं, बल्कि चहुँमुखी विकास का सूचक है। वे छात्राओं को सबला नारियों के रूप में देखना चाहते हैं, न कि अबला नारी के रूप में, जो पुरुषों पर अपनी गरिमा के लिए आश्रित हो। आज के कार्यक्रम में, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) की निदेशक प्रो. गीता भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। उन्होंने श्री सुरेश जैन जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए बताया कि किस प्रकार से NCWEB, दिल्ली विश्वविद्यालय, सन् 1944 से महिलाओं की शिक्षा और उनके चहुँमुखी विकास के प्रति कटिबद्ध है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: हैदराबाद और दिल्ली के बीच करो या मरो की लड़ाई आज, जानिए प्लेऑफ की राह में कौन मारेगा बाजी

सुरेश जैन और प्रो. गीता भट्ट—दोनों ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत महिला शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर ज़ोर दिया।मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश शर्मा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कॉलेज NCWEB की छात्राओं के प्रति उतना ही समर्पित है जितना कि रेगुलर छात्रों के लिए।
NCWEB, मोतीलाल नेहरू कॉलेज की शिक्षा प्रभारी श्रीमती मेनका सिंह ने इस बात पर ज़ोर दिया कि NCWEB की छात्राओं को न सिर्फ अकादमिक, बल्कि सांस्कृतिक, व्यक्तित्व विकास और अन्य प्रतिभाओं के विकास के लिए जो भी सहायता चाहिए। कॉलेज उसके लिए पूरी तरह समर्पित है। आज के इस कार्यक्रम में NCWEB, मोतीलाल नेहरू कॉलेज की अकादमिक, सांस्कृतिक, खेल-कूद, एवं छात्र-प्रशासन इकाइयों को पुरस्कृत भी किया गया।

