Delhi-NCR

Delhi-NCR सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया ख़तरनाक अलर्ट

Trending उत्तरप्रदेश ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Delhi-NCR के लोगों मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR News: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बारिश ने दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना बनाया है। इस बार मानसून की वापसी 30 सितंबर तक पूरी तरह हो जाएगी, लेकिन जाते-जाते मानसून इस बार मौसम के अजीबोगरीब रंग दिखाकर जाएगा। दिल्ली (Delhi) में अभी बारिश होने के आसार हैं, मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले 3 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में मौसम सुहाना रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश (UP), राजस्थान, बिहार, झारखंड, केरल और तमिलनाडु समेत समुद्र तटीय राज्यों में बारिश की संभावन है।
ये भी पढ़ेंः Supertech: 26000 घर खरीदारों के लिए बड़ी राहत

Pic Social media

आपको बता दें कि यागी तूफान (Yagi Storm) के असर से बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक टर्फ बन रहा है, जिसके कारण समुद्र तटीय राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात आदि में 100 से 150 किलोमीटर स्पीड वाली हवाएं चलने के आसार हैं। इसका असर देशभर में दिखाई देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगला पूरा हफ्ता मानसून के बादल बरसते रहेंगे। आइए जानते हैं कि राजधानी दिल्ली समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम और क्या रहने वाला है?

राजधानी दिल्ली में गुलाबी ठंड़ पड़ने के आसार

मौसम विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अच्छी धूप खिली और लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास होगा। आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आस पास रह सकता है। ऐसे में आज बारिश होने के आसार बहुत ही कम हैं, लेकिन अगले 3 दिन दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। लेकिन तेज बारिश होने की संभावन न के बराबर है। हल्की बारिश (Light Rain) होने से गुलाबी ठंड पड़ने के आसार हैं। अगले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ेंः Delhi CM Atishi Oath: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी ने ली CM पद की शपथ

गंगा, यमुना, घाघरा..उफान पर

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर उफान पर है और इस वजह से यूपी के 21 जिलों के 500 से ज्यादा गांव बाढ़ में डूबे हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू नदियां का जलस्तर काफी बढ़ा है। शाहजहांपुर में स्टेट हाईवे के ऊपर पानी बह रहा है। एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बादल खूब बरस रहे हैं। इससे बिहार में बारिश होने से भागलपुर, ​​​​​मुंगेर और बेगूसराय में नदियां उफान पर बह रही हैं। मुंगेर में चंडिका का गर्भगृह, पटना में NH-31, भागलपुर की तिलकामांझी यूनिवर्सिटी पानी में डूबी हुई हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन राज्यों में होगी आज तेज बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज 22 सितंबर को ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान में तेज बारिश होगी। अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में उमस भी परेशानी करेगी। हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को कई जिलों में आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने का अलर्ट है।