Delhi Election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली में चुनावी बिगुल..चुनाव की तारीख़ नोट कर लीजिए

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की जिस घड़ी का इंतजार था वह घड़ी आ ही गई। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग (Election Commission) ने कर दिया है। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) एक चरण में 5 फरवरी 2025 को आयोजित किए जाएंगे। वोटों की गिनती और परिणाम 8 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 सभी 70 विधानसभा सीटों पर होंगे और दिल्ली के मतदाता 5 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ये भी पढ़ेंः Delhi BJP List: दिल्ली बीजेपी ने जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Pic Social Media

चुनाव के तारीखों का हुआ ऐलान

आपको बता दें कि आज दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) आयोजित की गई, जिसमें चुनाव के तारीखों की घोषणा की गई। चुनाव आयोग (Election Commission) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाए जाएंगे, और इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोग ने यह भी कहा कि मतदाताओं को चुनाव में वोट डालने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

आपको बता दें कि एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट आई थी।

2020 के विधानसभा चुनाव के परिणाम

बात करें साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव की तो इस चुनाव के परिणाम काफी उत्साहजनक रहे थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शानदार जीत दर्ज की थी। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में AAP ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जो कि दिल्ली में एक ऐतिहासिक जीत थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस चुनाव में मात्र 8 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। इस चुनाव में AAP को 54.3% वोट शेयर प्राप्त हुआ था, जो एक बड़ी जन समर्थन का प्रतीक था। इस बार भी आम आदमी पार्टी को ऐसी ही प्रदर्शन की उम्मीद है, तो वहीं बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों ही पार्टी के नेताओं ने इस चुनाव में दिल्ली में अपना राजनीतिक प्रभाव बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, देखना दिलचस्प होगा कि AAP के विजयी अभियान के सामने बीजेपी और कांग्रेस कितना प्रभाव दिखा पाती है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भजनलाल सरकार में सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्स बनेंगे ‘नव प्रसारक’

2025 के चुनाव में क्या होगा नया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार कई मुद्दों को लेकर चुनावी अभियान चल रहा है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने कार्यों को लेकर पहले से ही जीत का दावा कर रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस भी इस बार सत्ता में आने का दावा पेश कर रही हैं। बीजेपी के लिए दिल्ली में एक बार फिर से अपनी स्थिति को सुधारने का यह बड़ा मौका होगा, वहीं कांग्रेस को फिर से अपनी जमीन हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस चुनाव में दिल्ली के कुछ प्रमुख मुद्दे जैसे दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात समस्या, और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्रमुख होंगे।

दिल्ली दिल से करेगी वोट-CEC राजीव कुमार

आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर मतदान की अपील है। दिल्ली विविधता का साक्षात नजारा है। साल 2024 दुनियाभर में चुनाव का साल रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि लोकंतत्र बहुत सुंदर बगिया है, अपने वोटों से ऐसे ही सजाते रहें। हम 90 करोड़ वोटर्स के आंकड़े को पार कर चुके हैं, जल्द ही एक अरब का आंकड़ा पार कर लेंगे। दिल्लीवालों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मुझे उम्मीद है कि इस बार दिल्ली दिल से वोट करेगी।

13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं। दिल्ली में कुल एक करोड़ 55,24,858 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 85,49,645 हैं, जबकि 71,73,952 महिला मतदाता हैं।