Delhi

Delhi: भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद द्वारा डॉ. विप्लव वर्मा को ‘पद्म श्री सम्मान’ से नवाजा गया

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद द्वारा देशभर से आए प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर हरियाणा के रोहतक से दो बाल्य एवम् शिक्षु रोग विशेषज्ञों को उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें से प्रमुख नाम था डॉ. विप्लव वर्मा, जिन्हें ‘पद्म श्री सम्मान’ से नवाजा गया।

ये भी पढ़े: IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मारी बाजी, मुंबई को 12 रन से हराया

समारोह में मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी, पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री, हरियाणा सरकार डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, संयुक्त भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष, और किरण सेठी, वरिष्ठ दिल्ली पुलिस अधिकारी (लेडी सिंघम) ने डॉ. विप्लव वर्मा को ‘भारत गौरव रत्न श्री सम्मान’ और ‘पद्म श्री सम्मान’ प्रदान किया।

डॉ. विप्लव वर्मा का असाधारण योगदान

डॉ. विप्लव वर्मा को यह सम्मान चिकित्सा विज्ञान और बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। उनकी सेवाओं में विशेष रूप से निम्नलिखित उल्लेखनीय कार्य हैं।

आपदा के समय स्वैच्छिक सेवा: 2014 में श्रीनगर बाढ़ के दौरान डॉ. विप्लव वर्मा ने स्वैच्छिक रूप से चिकित्सा टीम का हिस्सा बनकर कश्मीर के हंदवाड़ा जिला अस्पताल में कार्य किया। वहां उन्होंने निष्क्रिय पड़े एनआईसीयू (नवजात शिशु देखभाल इकाई) को संचालित किया और कई नवजात शिशुओं का इलाज किया, जिसके लिए उन्हें डॉ. सलीन उर रहमान द्वारा प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।

केदारनाथ आपदा में कार्य: 2013 में केदारनाथ आपदा के दौरान, डॉ. वर्मा ने रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल में 25 दिनों तक आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य के रूप में काम किया और संकट की स्थिति में मरीजों की सहायता की।

कोविड-19 महामारी में योगदान: कोविड-19 महामारी के दौरान, डॉ. विप्लव वर्मा ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर 24×7 अस्पताल का संचालन किया। उन्होंने ना केवल अस्पताल की स्वच्छता का ध्यान रखा बल्कि महामारी के दौरान कोविड पॉजिटिव रोगियों को मुफ्त ऑनलाइन परामर्श भी दिया। इसके अलावा, पुलिस योद्धाओं और स्वच्छता कार्यकर्ताओं को मास्क, सैनिटाइज़र और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर योगदान: डॉ. वर्मा वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और भारतीय सेना, नौसेना तथा वायुसेना के कर्मियों को भी चिकित्सा सेवा देने में योगदान दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: IPL 2025: आज चेन्नई vs दिल्ली, दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स का होगा राजस्थान रॉयल्स से सामना

समाजसेवा और मरीजों के प्रति समर्पण

डॉ. विप्लव वर्मा ने हमेशा चिकित्सा व्यवसाय को मानवता की सेवा के रूप में देखा है। उन्होंने किसी भी फार्मास्युटिकल उद्योग या अन्य वाणिज्यिक उत्पादों से किसी प्रकार का लाभ या प्रलोभन नहीं लिया है। उनका यह सिद्धांत रहा है कि इलाज सस्ता और गुणवत्तापूर्ण हो, जिससे ज्यादा से ज्यादा गरीब और जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सके।

इस सम्मान के साथ ही डॉ. विप्लव वर्मा को उनकी चिकित्सा सेवाओं और मानवता के प्रति समर्पण के लिए कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जिनमें कोरोना योद्धा के रूप में उन्हें पुलिस अधीक्षक रोहतक द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. विप्लव वर्मा के जीवन भर की निष्ठा, सेवा और चिकित्सा के प्रति उनके योगदान की सच्ची सराहना है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25