Greater Noida

Greater Noida से दिल्ली सावधान..सड़क पर लंबा जाम

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida से दिल्ली जाने वाले यह खबर जरूर पढ़ लें

Delhi News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से राजधानी दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कल दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में झमाझम बारिश हुई। बारिश ने मौसम का मिजाज खुशनुमा बना दिया है। इस बीच बारिश के दौरान चल रही हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। तो वहीं दूसरी तरफ तेज बारिश होने के कारण गलियों से लेकर सड़कों पर जलभराव हो से लोगों को घंटो जाम का सामना करना पड़ा। एनसीआर के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से लोग जुझते नजर आए। मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida के इंजीनियरिंग स्टूडेंट को मिला 1 करोड़ 29 लाख का पैकेज

Pic Social Media

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली (Delhi) की ओर जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। दिल्ली से आगरा जाने वाले वाहन भी जलभराव में फंसे रहे। ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा चौक, बड़खल चौक, एनएचपीसी चौक पर जलभराव की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम को खुलवाने में पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई चौराहों पर हाईवे के किनारे नाले तो बनाए गए है, लेकिन उन नालों को बड़ी ड्रेन से जोड़ा नहीं गया है। इस कारण से बारिश होते ही वह नाले भी ओपरफ्लो हो जाते हैं। उधर, कॉलोनियों और सेक्टरों से निकलने वाला पानी भी नेशनल हाईवे की तरफ आ गया है। जिससे स्थिति और अधिक विकट हो गई। नगर निगम अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर हुए जलभराव को खाली करने के लिए पंप लगा दिए गए है। स्थिति कुछ देर में ही सामान्य हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida से नोएडा की कनेक्टिविटी होगी आसान..20 साल बाद ये सड़क होगी तैयार

फरीदाबाद में लगा लंबा जाम

तेज बारिश होने के कारण फरीदाबाद (Faridabad) में नीलम पुल पर जलभराव हो गया और तालाब जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, बच्चों ने सड़कों पर हुए जलभराव का जमकर आनंद लिया। जलभराव की वजह से नीलम पुल पर जाम लग गया था, इसका सीधा असर हाईवे की सर्विस रोड पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में कल शाम साढ़े पांच बजे तक 11.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे ज्यादा बारिश आया नगर केंद्र में दर्ज हुई। ऐसे में झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आ गया।
मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल थे और दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली। इससे बारिश का यलो अलर्ट ऑरेंज अलर्ट में बदल गया। इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए। इससे दोपहर में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया। वहीं, देखते ही देखते बूंदा-बांदी शुरू हुई और फिर तेज बारिश होने लगी। स्कूली छात्र हों या कामकाज पर निकले लोगों को बारिश से बचने का मौका नहीं मिला।

इससे कई लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाया। वहीं, शाम को भी कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 100 फीसदी से 70 फीसदी रहा।

जानिए कहां कितनी हुई बारिश

आया नगर——53 मिमी
डीयू———–20 मिमी
रिज————16.8 मिमी
लोधी रोड———7.6 मिमी
नरेला———-34.5 मिमी
सफदरजंग———7.2 मिमी
मयूर विहार———3 मिमी
पालम————7.4 मिमी
पीतमपुरा———–2 मिमी
पूसा————–0.5 मिमी

बारिश के बाद तापमान में आई कमी

तेज बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया है। ऐसे में बारिश होने से तापमान में कमी आई है। इसमें लोधी रोड और आया नगर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 32.2 और रिज में 31.9 डिग्री रिकॉर्ड किया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोग ले रहे हैं साफ हवा में सांस

अच्छी खबर यह है कि राजधानी दिल्ली के लोग लगातार साफ हवा में सांस ले रहे हैं। बीते चार दिनों से दिल्ली की आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद और गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 54 दर्ज किया गया। नोएडा में 66, ग्रेटर नोएडा में 106 व गाजियाबाद में 74 एक्यूआई रहा।

बुधवार को दिल्ली का तापमान

अधिकतम तापमान—32.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान—–25.2 डिग्री सेल्सियस

गुरुवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान—33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान—–25 डिग्री सेल्सियस