सैम पित्रोदा पर बरसे सीएम योगी, बोले- नीयत सामने आई

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति
Spread the love

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (Indian Overseas Congress) के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) पर जुबानी हमला बोला है। आपको बता दें कि सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) द्वारा दक्षिण भारतीयों की तुलना अफ्रीकी और पूर्वोत्तर के लोगों की तुलना चीनी लोगों से करने के बयान ने कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या खड़ी कर दी हैं। यह विवाद बढ़ता देखकर शाम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सैम पित्रोदा के बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सीएम योगी ने इस मामले को लेकर कहा है कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से बांटने का रहा है। चाहे वो 1947 का समय हो या वर्तमान में।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस पर बरसे CM योगी..घोषणा पत्र को बताया विभाजनकारी

Pic Social media

कांग्रेस ने देश को बाटने का काम किया- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि ये कांग्रेस के बुद्धिदाता (थिंकटैंक) हैं। तो सैम पित्रोदा स्वभाविक रूप से कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति के ही बारे में बता रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा सत्ता के लिए देश को बांटा है। 1947 में भारत को बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आजादी के बाद भी कांग्रेस ने भारत को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने का काम की है।

ये भी पढे़ंः जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए CM धामी का मास्टर प्लान

देश से मांफी मांगे कांग्रेस- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैम का बयान निंदनीय है। कांग्रेस को स्वयं के कृत्यों के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वह देश को चमड़ी और रंग के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि देश के सामने इस खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हो रहा है जो कांग्रेस की खतरनाक इरादा को दिखाता है। सीएम ने कहा कि भारत जैसे सनातन देश में जो 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला जो ये बयान है उसके लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

जानिए क्या कहा था सैम पित्रोदा ने

आपको बता दें कि सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत में दक्षिण के लोग अफ्रिकियों जैसे दिखाई देते हैं। पश्चिमी भारत के लोग अरब जैसे दिखाई देते हैं। उत्तर में लोग गोरे जैसे दिखते हैं और पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं। पित्रोदा ने आगे कहा था कि हम भारत जैसे विविधातापूर्ण देश में 70-75 साल से मिलकर एक साथ रहते हैं। सैम पित्रोदा द्वारा दिए गए विवादित बयान से कांग्रेस ने पहले ही अपना पल्ला झाड़ लिया था।