Bihar

CM Nitish Kumar: पश्चिमी चंपारण के लिए सीएम नीतीश ने की कई घोषणाएं

बिहार
Spread the love

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से की हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिमी चम्पारण जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया और कई नए कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए। आप जानते हैं कि हम लोगों ने पश्चिमी चम्पारण जिले में विकास का काफी काम कराया है फिर भी फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है उसे पूरा किया जायेगा।


ये भी पढ़ेः Bihar में उद्योगों की बहार! बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में 1.8 लाख करोड़ रुपए के हुए MoU साइन

खेल विभाग

भ्रमण के क्रम में आज बेतिया के स्टेडियम को भी देखने का मौका मिला। यह स्टेडियम काफी पुराना हो गया है तथा यहाँ आधुनिक सुविधाओं के साथ इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। अतः यहाँ पर आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च कोटि के स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। इससे राज्य / राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल का आयोजन किया जा सकेगा। खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा।

पथ निर्माण विभाग

आज स्टेडियम जाने के क्रम में बरबत सेना से आई.टी.आई., सर्किट हाउस, स्टेडियम, प्रेक्षा गृह होते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बेतिया तक सड़क का भ्रमण किया गया। यह सड़क अभी काफी संकीर्ण है। इसके चौड़ीकरण की पूर्व से भी मांग होती रही है। इस सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे मरीजों को अस्पताल आने-जाने में सुविधा होगी तथा लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

गन्ना उद्योग विभाग

यहाँ आने से पहले भी और आज भी कई गन्ना किसानों ने बताया है कि गन्ने का जो मूल्य उन्हें मिलता है वह कम है। मैंने गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि गन्ना के मूल्य में कम से कम 20 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जाए। 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पहले ही की जा चुकी है। इसके अलावा 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी इसी सीजन से और की जायेगी जिसका व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। मुझे खुशी है कि अब गन्ना किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 20 रु० प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेगा।

शिक्षा विभाग

पूर्व से यह मांग रही है कि उत्तर प्रदेश से सटे गंडक नदी के पार वाले 4 प्रखंडों में पढ़ने वाले युवाओं के लिए एक डिग्री कॉलेज खोलना चाहिए। उस क्षेत्र में कोई भी सरकारी कॉलेज नहीं है, इसलिए मैंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि इन 4 प्रखंडों के लिए अलग से एक डिग्री कॉलेज खोला जायेगा।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

पथ निर्माण विभाग

इस शहर का बाईपास नहीं होने की वजह से निश्चित रूप से जाम की गम्भीर समस्या होती होगी। इसके संबंध में वहीं उपस्थित लोगों से भी बातें हुई हैं। मैंने पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि बेतिया शहर के नये बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

उद्योग विभाग

बेतिया जिले के चनपटिया में उद्योग पर अच्छा काम हुआ है, सरकार यहाँ पर उद्योगों को और बढ़ावा देना चाहती है इसलिए यहाँ पर औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जायेगा।

पथ निर्माण एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

मदनपुर से पनियहवा (उ०प्र०) तक सड़क (NH-727.A) का निर्माण किया जायेगा। इससे बगहा एवं गोरखपुर की बीच की दूरी कम हो जायेगी।

पथ निर्माण विभाग

इनरवा से वाल्मीकिनगर तक दोन कैनाल पर सड़क का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

ये भी पढ़ेः Patna जू में टॉय-ट्रेन सेवा पुनः शुरू करने के लिए MOU पर हुआ हस्ताक्षर

ऊर्जा विभाग

अमवा मन (सेनुवारिया) / रूलही में विद्युत पावर ग्रिड का निर्माण बेतिया क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। किया जायेगा। इससे

पर्यटन विभाग

वाल्मीकिनगर में लव-कुश पार्क का निर्माण किया जायेगा।