CM Nitish

CM Nitish: मधुबनी को सीएम नीतीश ने दी 1000 करोड़ की सौगात, मिथिला हाट का किया दौरा

बिहार
Spread the love

CM Nitish ने मधुबनी को दी 1000 करोड़ की सौगात, दुर्गीपट्टी में योजनाओं का किया निरीक्षण

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मधुबनी (Madhubani) को 1000 की बड़ी सौगात दे दी है। आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। इस यात्रा के तहत सीएम नीतीश अलग-अलग जिलों के दौरे पर जा रहे हैं और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस यात्रा के दूसरे चरण के तहत सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar) रविवार को खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी (Durgipatti) हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां वे विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और 139 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर लगभग 1000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर को UGC से मिली मान्यता

बिहार के मधुबनी को 1000 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) के तय कार्यक्रमों के मुताबिक विदेश्वर स्थान के पास निरीक्षण करने के बाद अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट का मुख्यमंत्री ने दौरा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मधुबनी में उच्च अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक किये। साथ सीएम आंगनबाड़ी केंद्र, हर घर नल जल योजना, पक्की नली गली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का भी निरीक्षण किया।

दुर्गीपट्टी में योजनाओं का किया निरीक्षण

इसके बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण योजना एवं मनरेगा योजना के तहत नव निर्मित पार्क योजना का निरीक्षण और उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गीपट्टी से दुर्गीपट्टी पंचायत भवन के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन और डब्ल्यूपीयू का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से सुक्की के लिए रवाना हो गए।

समस्तीपुर का दौरा करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिला के लोगों को 1000 करोड़ की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। रिवर फ्रंट में लगे योजना बोर्ड का उद्घाटन और शिलान्यास भी सीएम ने किया। प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री अब तक गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और दरभंगा की यात्रा कर चुके हैं। मधुबनी के बाद वे सोमवार को समस्तीपुर का दौरा करेंगे।

ये भी पढे़ंः Patna: मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पटना वन प्रमंडल के दानापुर प्रक्षेत्र में पौधारोपण कार्यों का किया अवलोकन

मिथिला की संस्कृति से रूबरू हुए सीएम नीतीश कुमार

इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार 11 जनवरी से मिथिला के यात्रा पर हैं। आज रविवार को वे मधुबनी में हैं। यहां ये मिथिला की संस्कृति, खान पान, इन्वेस्टमेंट, पश्चिमी और पूर्वी कोशी नहर को देखें। यहां के नए स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने ऑन स्पॉट उसपर निर्णय लेते हैं। अररिया में रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा, सांसद रामप्रीत मंडल, मंत्री लेसी सिंह मौजूद है।

मधुबनी के लिए सीएम नीतीश ने किया बड़ी घोषणा

  1. मधुबनी जिले में कमला नदी से मरने कमला-पुरानी कमला जीवछ नदी की इन्टर लिंकिंग का कार्य किया जायेगा। इससे जिले में बाढ़ नियंत्रण के साथ सिंचाई की सुविधा होगी।
  2. पश्चिमी कोशी नहर के बिदेश्वरस्थान उप शाखा नहर एवं उग्रनाथ शाखा नहर का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण किया जायेगा।
  3. आज इस मिथिला हाट में समीक्षा बैठक हो रही है, इस मिथिला हाट का और विस्तारीकरण किया जायेगा।

सीएम की अन्य महत्पूर्ण घोषणायें

  1. मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी।
  2. जयनगर शहीद चौक के पास आर०ओ०बी० का निर्माण कराया जायेगा।
  3. मधुबनी शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जायेगा जिसके तहत कनकपुर से जगतपुर तक सड़क निर्माण कराया जाएगा तथा इसे पंडौल बाईपास से जोड़ा जाएगा।
  4. जिले में NH-27 के समीप लौकही प्रखंड में बनगामा गाँव के समीप लगभग 500 एकड़ जमीन में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा।
  5. मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डे को छोटे विमानों के लिए “उड़ान योजना” में शामिल करने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा।
  6. मधुबनी जिला में स्थित माँ सीता एवं प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल “फुलहर स्थान” को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।