CM Nayab Saini

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट पर CM Nayab Saini का तंज़..कहा ‘ये सिर्फ दामाद और मां को खुश…’,

राजनीति हरियाणा
Spread the love

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर CM Nayab Saini ने बोला हमला, कह दी ये बात

CM Nayab Saini: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी लगातार विपक्षी दलों पर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस (Congress) को भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई पार्टी करार दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चा पर भी यह बात कही।

ये भी पढे़ंः CM Nayab Saini का बड़ा ऐलान..Haryana में नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार

कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवारों की लिस्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई पार्टी है। वह एक ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन की बात कर रही है जो उससे भी ज्यादा भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्हें सिर्फ अपना विकास चाहिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम नायब सैनी (CM Naib Saini) ने जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें जनता और विकास से कोई लेना-देना नहीं है। इनका अपना खुद का विकास हो जाए और किसी न किसी को खुश करने के लिए जैसे- दामाद को खुश करना है, किसी माता को खुश करना है। यही कांग्रेस की सोच रही है। उससे आगे ये किसी के विकास की सोच सकते हैं और न किसी को खुश करने की सोच सकते हैं। ये कांग्रेस की मानसिकता है।

ये भी पढ़ेंः पहले 24 हजार युवाओं को नियुक्तियां दूंगा..फिर शपथ लूंगा: CM Nayab Saini

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे इससे आगे सोच ही नहीं सकते हैं। कांग्रेस की जो नियत है, इनका जो नेतृत्व है वो देश और प्रदेश के अनुरुप काम करता है। पूरे विश्व के अंदर नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज मजबूती से आज भारत का नाम रोशन हुआ है। हरियाणा भी विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शुक्रवार को पार्टी में शामिल हुईं ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट, पार्टी के राज्य प्रमुख उदय भान और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल समेत 31 लोगों के नाम शामिल हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।