CM Nayab Saini

CM Nayab Saini का बड़ा ऐलान..Haryana में नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार

राजनीति हरियाणा
Spread the love

हरियाणा में नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार, CM Nayab Saini ने कर दिया ऐलान

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होते ही चुनाव प्रभार अभियान जोर पकड़ लिया है। सभी दल चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी योजना बना रहे हैं। इसी बीच हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सीएम ने जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी कयास की गुंजाइश नहीं है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि टिकट लेने की प्रत्येक की इच्छा होती है। लेकिन कमल का फूल एक है और किसी एक को ही दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः पहले 24 हजार युवाओं को नियुक्तियां दूंगा..फिर शपथ लूंगा: CM Nayab Saini

Pic Social Media

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि टिकटार्थियों का नाराज होना स्वाभाविक है। लेकिन उन्हें मनाया जाएगा। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस (Congress) पार्टी ज्वाइन करने को लेकर सीएम सैनी ने कहा कि हर किसी का अपना मत होता है। वह किस विचारधारा के साथ जुड़ना चाहता है, अनिल विज द्वारा विनेश फोगाट पर दिए गए बयान पर सीएम ने कहा कि अनिल विज बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं। उनका कहने का तात्पर्य अलग हो सकता है, लेकिन विनेश फोगाट देश और प्रदेश की बेटी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस खिलाड़ी और सैनिकों पर राजनीति करने का काम करती है।

ये भी पढ़ेंः Haryana में BJP की लिस्ट जारी..जानिए कहां से चुनाव लड़ेंगे CM Nayab Saini

सीएम सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा ऐसे लोगों के साथ समझौता करती है जो देश हित में नहीं होते उन्होंने जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला के साथ गठबंधन करने पर कांग्रेस पर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कांग्रेस को पता लग गया है कि वह चुनाव जीतने वाले नहीं हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की दलदल में फंस चुकी है। इसीलिए वह भ्रष्टाचारियों से समझौते करने में लगे हुए हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि बैठक संगठन की थी और संगठन को लेकर ही चर्चा हुई है। हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी से अथाह प्यार करती है और भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के लिए पहले ही रोड मैप तैयार कर लिया है और हरियाणा में डबल इंजन की सरकार किसान मजदूर महिला हर वर्ग के लिए काम कर रही है। सीएम सैनी के कहा कि तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना कर भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करेगी।