Delhi के हरियाणा भवन पहुँचे CM नायब सिंह सैनी..कहा चुनाव नतीजे सकारात्मक होंगे

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) राजधानी दिल्ली स्थित हरियाणा भवन (Haryana Bhawan) पहुंचे। जहां पर सीएम सैनी ने आम लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम सैनी ने उनकी समस्याएं सुनी और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है।
ये भी पढ़ेंः Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा में BJP की फतह! देखिए किसके खाते में कितनी सीटें?

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने ट्वीट कर लिखा कि हर परिवारजन से सीधा संपर्क। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर पहुंचे अपने परिवारजनों का हाल-चाल जाना और उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को निदान के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः पार्टी में वापस लौटे AAP विधायक शीतल अंगुराल.. वोटिंग के बाद MLA ने इस्तीफा वापस लिया

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान भी आ गए हैं। चुनाव परिणाम 4 जून को आने वाले हैं। हरियाणा में छठवे चरण में 25 मई को 10 सीटों पर मतदान हुआ है। प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान सीएम नायब सिंह सैनी के हाथ में थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर आमजन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम सैनी ने उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए हैं।