Haryana

हरियाणा के बरवाला में CM मान की हुंकार..कहा जीते तो सभी 5 गारंटियां होंगी लागू

पंजाब राजनीति
Spread the love

Haryana में सीएम भगवंत मान किया आप की चुनावी रैली को किया संबोधित

CM Bhagwant Singh Mann: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Election ) की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में हरियाणा के हिसार के बरवाला में एक रैली आयोजित की गई। इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की रैली को किया संबोधित किया। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने बरवाला की अनाज मंडी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा के लोगों को 5 गारंटियों के बारे में बताया। उनके साथ हरियाणा (Haryana) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पांच गारंटी देगी।

ये भी पढे़ंः ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे दुआर’ को पंजाब के लोगों ने सराहा..CM मान की जमकर तारीफ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि हरियाणा में सरकार बनने के बाद दिल्ली (Delhi) और पंजाब की तरह से इन 5 गारंटी को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए हरियाणा के लिए पांच गारंटियां भेजी हैं और उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हाल ही में ये प्रदेश को समर्पित की हैं। पार्टी की 5 गारंटियों में 24 घंटे बिजली, गरीबों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली, महिलाओं को फ्री बस सेवा, 1000 महीना की सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन, युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने की गारंटी शामिल है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दिल्ली-पंजाब के बाद हरियाणा की बारी-सीएम मान

सीएम मान ने इस दौरान कहा कि आप ने दिल्ली व पंजाब में बीजेपी-कांग्रेस का सफाया किया और अब हरियाणा की बारी है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में 43 हजार से ज्यादा नौकरियां दी हैं। इसके साथ ही लोगों को मुफ्त में बिजली भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान ने निभाया अपना वादा..2 दिन जालंधर से चलेगी सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में अबतक किसी भी सरकारी परीक्षा का कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ। हरियाणा में आप की सरकार बनने के बाद यहां भी पेपर लीक नहीं होगा।