CM Mann

CM Mann की अस्पताल से छुट्टी, अस्पताल से निकलते ही काम को लेकर एक्शन में CM

पंजाब
Spread the love

CM Mann को मिली अस्पताल से छुट्टी, वापस आते ही काम पर लौटते सीएम

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Mann) को आज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) से छुट्टी दे दी गई है। वह अपने सरकारी वाहन से सीधे अपने आवास पर पहुंचे और अस्पताल से लौटते ही कामकाज में लग गए। सीएम मान ने अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें मंडियों में फसलों की खरीद और उसके पुख्ता इंतजामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Punjab: स्कूली छात्रों के लिए Maan सरकार शुरू की Pick & Drop की सुविधा

सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से किसान भाइयों को आश्वासन दिया कि सरकार मंडियों में फसल खरीद के लिए बेहतर इंतजाम कर रही है और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बेहतर हुआ स्वास्थ्य, काम पर लौटे मुख्यमंत्री

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) को शनिवार को एक जीवाणु संक्रमण लेप्टोस्पायरोसिस का पता चला था, जिसके बाद उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गईं। अस्पताल में भर्ती के दौरान सीएम का हालचाल जानने के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान, और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी अस्पताल पहुंचे थे। 50 साल के सीएम मान को बुधवार को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की पुष्टि की है, और अब मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं तथा राज्य के विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

ये भी पढे़ंः Punjab: अभी अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे Bhagwant Maan, जानिए सेहत को लेकर डॉक्टर ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए किसान भाइयों को आश्वासन दिया कि सरकार मंडियों में फसल खरीद के लिए बेहतर इंतजाम कर रही है और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

किसान भाइयों को नहीं होनी चाहिए परेशानी-सीएम मान

सीएम मान ने कहा कि मंडियों में फसल खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि फसलों की खरीद के दौरान किसान भाइयों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मंडियों में सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।