Punjab

Punjab में सुरक्षा को लेकर CM Maan सख्त..10,000 और पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

पंजाब
Spread the love

Punjab में सुरक्षा को लेकर CM Maan ने सख्त आदेश दिया है।

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने मंगलवार को प्रदेश में 10 हजार पुलिसकर्मियों (Policemen) की भर्ती की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी पर नजर रखने के लिए सीमाओं पर लगभग 3 हजार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित कैमरे लगाए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab में सितंबर में होंगे पंचायत चुनाव..मान सरकार ने दी जानकारी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीएम मान (CM Maan) ने पुलिस, कानून और न्याय और गृह मामलों के विभागों में 443 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित समारोह को संबोधित करते हुए ये ऐलान किए हैं।

पंजाब पुलिस में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार (State Government) ने पहले ही पुलिस की कमी को दूर करने के लिए हर साल 1,800 कॉन्स्टेबल और 300 उप-निरीक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब पुलिस राज्य के तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को अच्छी नींद सुनिश्चित करने के लिए अपना कर्तव्य निभा रही है।

ये भी पढ़ेः बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा सरल होगी: Dr Baljit Kaur

सीएम मान ने कहा कि जब से मैंने पदभार संभाला है, उनकी सरकार पुलिस बल के उन्नयन पर बड़ा जोर दे रही है। वैज्ञानिक तर्ज पर पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इसके लिए 45 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने आगे कहा कि पहली बार, सीमा पार से दवाओं, हथियारों और अन्य चीजों की तस्करी पर नजर रखने के लिए सीमाओं पर लगभग 3 हजार एआई-सक्षम कैमरे लगाए जाएंगे। राज्य सरकार जल्द ही पंजाब पुलिस में 10 हजार और पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी, जिसके लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।