CM Maan

हरियाणा में BJP सरकार पर बरसे CM Maan..कहा जवान, पहलवान और किसान का अपमान किया

पंजाब
Spread the love

पंजाब के CM Maan हरियाणा में विपक्ष की सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

CM Maan: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) हरियाणा में विपक्ष की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पंजाब के सीएम भगवंत मान इन दिनों प्रदेश के विकास के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा (Haryana) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयरियां तेज कर रहे हैं। बता दें कि अपने संबोधन में सीएम भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा के जवान, पहलवान और किसान देश में ही नहीं विदेशों में काफी फेमस है। लेकिन विपक्ष की सरकार ने इन तीनों वर्गों का अपमान किया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab में बिजली चोरी के खिलाफ Maan सरकार का सख्त ऐक्शन

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम मान सोमवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में पहुंचे। यहां उन्होंने आप की बदलाव रैली को संबोधित किया। गोहाना (Gohana) की इस रैली में पंजाब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश को गरीबी का सामना करना पड़ रहा है। देश की इस हालत का जिम्मेदार विपक्षी पार्टी हैं। एक ओर जहां अमेरिका चांद पर प्लॉट काट रहा है, वहीं भारत सीवरेज की लड़ाई लड़ने जा रहा है। उन्होंने आगे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश के युवाओं पर देश की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ेः Punjab: खन्ना में CM Maan के दौरे की तैयारी तेज

सीएम मान (CM Maan) ने आगे कहा कि दिल्ली और पंजाब में ब्रांडेड इंजन की सरकार काम कर रही हैं। पंजाब के अंदर सरकार लोगों के बीच जाकर उनके लिए काम कर रही है। अगर इसी तरह से हरियाणा में ‘आप’ की सरकार बनी तो किसी भी वर्ग को परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।