CM Maan

CM Maan ने बढ़ाया हॉकी इंडिया का हौसला..बोले इतिहास रचेगी टीम

पंजाब
Spread the love

CM Maan ने भारतीय हॉकी टीम को पहले जीत के लिए बधाई दी।

CM Maan: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने इंडियन हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया है। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। सीएम भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) की इस जीत की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बाद भी भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हरा दिया। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः CM Maan ने इंग्लैंड पर शानदार जीत के लिए हॉकी टीम को दी बधाई

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम मान ने भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) को पहले जीत के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को आने वाले मैचों के लिए भी शुभकामनाएं दीं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के दौरान शानदार खेल दिखाया, खासकर शूटआउट के समय सभी की सांसे अटकी हुई थी। लेकिन भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने कहा कि यह हर देशवासी के लिए गर्व और खुशी का पल था, क्योंकि खिलाड़ियों ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ेः Punjab टीम का हेड कोच बनेगा ये भारतीय दिग्गज क्रिकेटर

देश के लिए गोल्ड जीतने की उम्मीद: सीएम मान

इसके साथ ही सीएम मान ने उम्मीद जताई कि भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) पेरिस ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतकर लाए और सफलता की एक नई कहानी लिखे। सीएम भगवंत मान ने दोहराया कि पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का गौरव फिर से बहाल होने वाला है।