CM Maan

CM Maan का BJP पर बड़ा हमला..बोले दिल्ली-पंजाब में डबल नहीं नया इंजन चलता है

पंजाब राजनीति
Spread the love

पंजाब के CM Maan ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।

CM Maan: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम भगवंत मान और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा (Anurag Dhanda) ने नारायणगढ़ की अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सीएम मान बोले दिल्ली-पंजाब (Delhi-Punjab) में डबल नहीं नया इंजन चलता है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः सुखबीर बादल पर CM Maan का हमला- पच्चीस साल राज का सपना देखने वालों के साथ 25 लोग नहीं

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने कहा कि हरियाणा के एक तरफ दिल्ली है, दूसरी तरफ पंजाब और बीच में हरियाणा है। दोनों जगह आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों जगह बिजली मुफ्त है, अस्पताल खुल रहे हैं लेकिन हरियाणा में क्यों नहीं बन रहे। हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस, बीजेपी, इनेलो को कई बार मौका दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ।

दिल्ली-पंजाब में डबल नहीं नया इंजन चलता है: सीएम मान

दिल्ली और पंजाब (Delhi and Punjab) में लोगों ने एक नया रास्ता ढूंढा। फिर दिल्ली और पंजाब के लोगों ने ऐसी पटरी बनाई जहां डबल इंजन नहीं नया इंजन दौड़ता है। उन्होंने कहा कि पैसे कमाने होते तो मैं कितने ही कमा लेता लेकिन हमारे गुरुओं ने लोगों के हक के लिए खड़े होने की शिक्षा दी। हर चीज पैसे के लिए नहीं होती, अगर गुरु नानक देव जी दुकान खोल लेते तो सच्ची गुरुवाणी कौन लिखता और सज्जन ठग को कौन सुधारता।

पंजाब में 43,500 दे चुके नौकरियां

उन्होंने कहा कि 78 वर्ष हो गए देश को आजाद हुए लेकिन अभी तक नारायणगढ़ (Naraingarh) के सीवर ही पूरे नहीं हुए। सीवर, छप्पर, टोबा तक ही सिमट कर रह गई है। नारायणगढ़ को जिला बनाना चाहिए, विश्वविद्यालय बनाया जाना चाहिए। पंजाब में आम आदमी पार्टी अभी तक 43,500 नौकरियां दे चुके हैं। सब्जी लेने जाते हुए भी हम 10 बार सोचते हैं लेकिन प्रतिनिधि चुनते हुए बिना सोचे समझे ही वोट दे देते हैं।

अगर विपक्षी दल पैसों का लालच दें तो मना करने की जगह पैसे लेकर ‘आप’ को वोट दें दे। महिलाओं से कहा कि महिलाएं तो अंधेरे में भी झाड़ू ढूंढ लेती हैं। अब इस झाड़ू से प्रदेश में भी बदलाव करने का मौका मिला है। इसलिए सोच समझकर अपनी सरकार चुने।

ये भी पढ़ेः Punjab News: अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए Maan सरकार का बड़ा कदम

दिल्ली-पंजाब की तरह अब हरियाणा में बनेगी आप सरकार

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा (Anurag Dhanda) ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है। पहले जिन पार्टियों ने हरियाणा में सरकार बनाई वो आज तक समस्याओं का हल नहीं कर पाई।

गुरपाल सिंह (Gurpal Singh) ने मंच से नारायणगढ़ की समस्याओं को रखते हुए कहा कि अगर आप की सरकार बनेगी तो नारायणगढ़ को जिला बनाने का काम किया जाए। 2013 से हम आवाज जिला बनाने की आवाज उठा रहे थे। इसके साथ ही हरियाणा में एक विश्वविद्यालय भी बनाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी लेकिन वह सिर्फ घोषणा बनकर रह गई।