CM केजरीवाल का केंद्र पर हमला..पंजाब को अधिकार नहीं दे रही मोदी सरकार

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है। आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने संगरूर (Sangrur) में रोड शो किया। सीएम केजरीवाल ने इस रोड शो में अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता दी जय के नारे के साथ की। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार (Modi government) गुंडागर्दी कर रही है और पंजाब को उसका हक नहीं देती। भगवंत मान इसके खिलाफ अकेले लड़ रहे हैं। पंजाब से 13 सदस्य संसद जाएंगे तो पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ेंगे।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः CM केजरीवाल का बड़ा दावा- पंजाब में AAP जीतेंगी सभी 13 सीटें

Pic Social Media

सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि संगरूर सीएम भगवंत मान का गृह क्षेत्र है। यहां से आप प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताएं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने राज्यपाल के माध्यम से पंजाब सरकार को परेशान करने का काम कर रही है। सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि पहली बार बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिलीं। लोगों का बिजली बिल 0 हुआ है। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बना रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी कई सारे महत्वपूर्ण काम होने हैं।

ये भी पढ़ेंः कितनी भी कोशिश कर लो..पंजाबी नहीं बिकने वाले: CM केजरीवाल

इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि दिल्ली में वोटिंग हो चुकी है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में संविधान और देश को बचाने के लिए संगरूर पहुंचे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं, बल्कि आपके बच्चों के लिए वोट मांगने आए हैं। सीएम मान ने दावा किया कि छह चरणों के चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार केंद्र में मोदी सरकार नहीं आ रही है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।