Chirag Paswan

Chirag Paswan: इफ्तार पार्टी में चिराग का हमला बोले RJD-कांग्रेस मुस्लिमों के साथ होने का दिखावा कर रही है

बिहार
Spread the love

Chirag Paswan ने RJD-कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने RJD-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। आपको बता दें कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने इफ्तार पार्टी (Iftar Party) का आयोजन किया। इस पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Choudhary) समेत सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। इस दौरान मुस्लिम संगठनों की तरफ से इफ्तार पार्टी (Iftar Party) का बहिष्कार करने के एक सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आज मुसलमानों के लिए कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) हितैषी हो गए और हम गुनहगार?
ये भी पढे़ंः Bihar News: बिहार के इकोटूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

Pic Social Media

मुस्लिम सीएम बनाने के लिए खत्म कर दी अपनी पार्टी

चिराग पासवान ने आगे कहा कि मैं मदनी साहब का बहुत सम्मान करता हूं। उनके मेरे परिवार के साथ बहुत पुराने रिश्ते हैं। मैं दिल से उनका बहुत आदर करता हूं। मैं उनसे बस इतना कहना चाहूंगा कि हम जैसे लोग जो दिन रात आपके लिए खड़े रहे। मेरे नेता, मेरे पिता रामविलास पासवान ने 2005 में बिहार में एक मुस्लिम सीएम बनाने के लिए अपनी पूरी पार्टी ही समाप्त कर दी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि हमसे आपको शिकायत है पर वो लोग जिन्होंने हमेशा मुसलमानों को लूटने और ठगने का काम किया है उनसे आपको शिकायत नहीं है। साल 2006 में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट आई थी। उस रिपोर्ट ने मुसलमानों के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए आंकड़े पेश किए थे। साल 2006 से पहले काफी समय तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, बिहार में आरजेडी की सरकार थी।

ये भी पढे़ंः Bihar को मिली बड़ी सौगात.. बिहटा में उद्योग मंत्री करेंगे 4 नई औद्योगिक इकाइयों का उद्घाटन

Pic Social media

किसी के साथ नाइंसाफी नहीं

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आगे कहा कि वो सब हितैषी हो गए और हम लोग जिन्होंने अपनी पार्टी कुर्बान कर दी हम लोग गुनहगार हो गए। वक्फ को लेकर गठबंधन का हिस्सा होने के बाद भी हमने कहा कि हर स्टेकहोल्डर को अपनी बात को उचित मंच पर रखने का मौका मिलना चाहिए। जेपीसी का गठन ऐसे ही हुआ है क्या? हमने कहा कि खुलकर चर्चा होनी चाहिए। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए और न होगी।

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि आरजेडी, जो खुद को मुसलमानों का सबसे बड़ा हितैषी बताती है, उसने अब तक मुस्लिम समाज के लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं? चिराग ने कहा कि आरजेडी सिर्फ चुनाव के समय अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग करती है, लेकिन जब उनके अधिकारों की रक्षा की बात आती है, तो पार्टी चुप्पी साध लेती है। उन्होंने पूछा कि तेजस्वी यादव को इस मुद्दे पर खुलकर जवाब देना चाहिए कि उन्होंने बिहार में मुसलमानों की बेहतरी के लिए क्या किया है।