Greater Noida में धू-धू कर जल उठा चाइनीज़ कॉर्नर..देखिए वीडियो

दिल्ली NCR
Spread the love

ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) से आ रही है। जहां बिसरख थाना इलाके में मौजूद एक चाइनीज़ फूड कॉर्नर में आग लगने से हड़कंप मच गया। दरअसल दुकान में फास्ट फूड बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से जनहानि नहीं  हुई।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्रह्मा स्क्वायर मार्केट में मौजूद चाइनीज़ फूड कॉर्नर में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक खाना बनाने वाले सिलेंडर में गैस का रिसाव हो रहा था। जिसकी वजह से आग ने ज़ोर पकड़ लिया। सिलेंडर में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख़ हो गई।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi