अच्छी खबर..नोएडा एक्सटेंशन में योगी दिलवाएंगे घर

दिल्ली NCR
Spread the love

ग्रेटर नोएडा में घर खरीदारों ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम चिट्ठी लिखी। सीएम को चिट्ठी लिखकर लोगों ने घरों की रजिस्ट्री कराने और घर दिलाने की मांग की। ग्रेनो वेस्ट में घर खरीदार लंबे समय से बिल्डर प्राधिकरण और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं। अपने घरों की रजिस्ट्री व घरों की मांग को लेकर इनका प्रदर्शन चल रहा है। हर रविवार को यह सभी लोग एक मूर्ति गोल चक्कर पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री के नाम चिट्ठी लिखने के अभियान की शुरुआत की गई। 3 दिनों तक यह जारी रहेगा। बुधवार को चिट्ठी मुख्यमंत्री को पोस्ट की जाएगी।

नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हमारे प्रदर्शन का कोई भी असर नहीं पड़ रहा है। अब इसके बाद हमने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने की शुरुआत की है। आज सैकड़ों की तादात में परेशान घर खरीदारों ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इको विलेज 2 में रहने वाले मिहिर गौतम ने बताया कि सुपरटेक इकोविलेज में घरों की आज तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। इसको लेकर कई बार प्राधिकरण को कहा जा चुका है, लेकिन बिल्डर व प्राधिकरण कोई सुनवाई नहीं करता है।

लंबे समय से हम प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई है। सभी ने एक साथ इकठा होकर सीएम को चिट्ठी लिखी और इस समस्या के समाधान की मांग की। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घर खरीदार मोटी रकम खर्च करने के बाद भी अभी तक अपने घर नहीं ले पाए। जिन्हें घर मिल गए हैं, उनकी आज तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। इसी को लेकर प्रदर्शन चल रहा है।

(court-Bhaskar)