Haryana

हर घर तिरंगा मुहिम आगे बढ़ाएं..घरों और प्रतिष्ठानों पर लगाएं तिरंगा- CM Saini

हरियाणा
Spread the love

विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक हरियाणावासी बढ़-चढ़ कर दे रहा है अपना योगदान – मुख्यमंत्री

सीएम नायब सिंह सैनी ने कालका मंडी से तिरंगा यात्रा को किया रवाना

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, जान है और इसका सम्मान बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई हर घर तिरंगा मुहिम में भागीदारी करते हुए अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं और देश के लिए मर-मिटने वाले रणबांकुरों द्वारा देखे गए नए भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।
ये भी पढ़ेः CM Nayab Saini ने पटौदी विधानसभा में 87 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम नायब सिंह सैनी आज जिला पंचकूला के कालका में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भारत माता की जय के उदघोषों के साथ तिरंगा यात्रा को रवाना किया। देशभक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा कालका मंडी से शुरू होकर श्री काली माता मंदिर, कालका में सम्पन्न हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर कालका में माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में भी शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

श्री काली माता मंदिर से कालका मंडी कार्यक्रम स्थल तक स्थानीय लोगों और बच्चों ने मुख्यमंत्री का फूलों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सहर्ष लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

स्वतंत्रता दिवस क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिन उन क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने हमारी भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है ताकि हम देश को आजादी दिलवाने वाले असंख्य वीरों की शहादत को याद कर सकें।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने में 140 करोड़ देशवासी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा भी प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करने में पीछे नहीं है और प्रदेश का एक-एक नागरिक इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रहा है।

ये भी पढ़ेः CM Nayab Saini ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए उन्होंने ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे जन्मदिन, वर्षगांठ या परिवार में अन्य खुशी के मौकों पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्राचीन योग शैली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई।

इस मौके पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा, वरिष्ठ नेत्री बंतो कटारिया, उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम कालका लक्षित सरीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।