Budget 2025

Budget 2025: CM मान ने केंद्र सरकार के बजट पर दी प्रतिक्रिया, बोले-किसान और पंजाब दोनों की हुई अनदेखी

पंजाब राजनीति
Spread the love

Budget 2025: बजट को लेकर केंद्र सरकार पर CM मान ने लगाया बड़ा आरोप, कह दी ये बड़ी बात

Budget 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा पेश किए गए बजट 2025-26 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने केंद्रीय बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सीमावर्ती राज्य को एक बार फिर से बजट में अनदेखा किया गया है और कुछ भी नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री मान (CM Mann) ने इसे चुनावी बजट बताते हुए कहा कि इसमें सिर्फ बिहार के लिए घोषणाएं की गई हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब को ग्रीन स्कूल प्रोग्राम में उत्कृष्टता के लिए ‘बेस्ट स्टेट’ और ‘बेस्ट डिस्ट्रिक्ट’ पुरस्कार

आपको बता दें कि शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में अपना 8वां बजट पेश कीं। पेश किए बजट पर अपनी राय देते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में पंजाब को एक बार फिर अनदेखा किया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भगवंत मान ने लगाया यह आरोप

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में एक बार फिर से पंजाब को अनदेखा किया गया। पंजाब के किसानों, नौजवानों को केंद्र सरकार ने कुछ भी नहीं दिया है। केंद्र द्वारा न तो किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP दी गई। और न ही पंजाब को किसी इंडस्ट्री के लिए पैकेज दिया गया। पंजाब को ऐसा कुछ नहीं दिया गया जो उसके आर्थिक और भविष्य में सुधार ला सके।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाएंगे पंजाब के टीचर्स..इस तरह होगा सेलेक्शन

Pic Social Media

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि यह बजट केवल चुनावी बजट है, जिसमें केवल बिहार राज्य के लिए ही घोषणा की गई हैं। एक बार फिर बजट में केंद्र सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। पर पंजाब को हम अपने बलबूते पर पैरों पर खड़े करके रहेंगे।