Badoli took charge in presence of CM Saini

हुड्‌डा के गढ़ में BJP अध्यक्ष की ताजपोशी..CM सैनी मौजूदगी में बड़ौली ने संभाला पदभार

हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli) ने रविवार को रोहतक स्थिति प्रदेश कार्यालय में पदभार सभाला। इस दौरान उनके साथ सीएम नायब सैनी (CM Naib Saini) मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री ने बड़ौली को भी बधाई दी और कार्यकर्ताओं से तीसरी बार बीजेपी सरकार (BJP Government) बनाने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ेः हरियाणा को बड़ा तोहफा दे सकते हैं सीएम नायब सैनी..जल्द 23वां जिला बनाने पर हरी झंडी

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस आज बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। इसके कारण कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में आ रहे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने मंगलसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी से हिसाब मांग रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 वर्षों तक शासन किया, लेकिन 24 घंटे बिजली देने का वायदा पूरा नहीं कर पाए। 24 घंटे बिजली देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है। सीएम सैनी ने कहा कि मोहनलाल बड़ौली साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं।

मैं और बड़ौली सारे रास्ते सरल कर देंगे, चिंता न करो: सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि चुनाव में 2 महीने बचे हैं। हरियाणा में एक ही आवाज है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनानी है। बड़ौली के नेतृत्व में संगठन और तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं और बड़ौली मिलकर सारे सरल रास्ते कर देंगे, चिंता न करो।

‘अनुसूचित जाति के हित पूरी तरह सुरक्षित’

मंत्री बिशम्बर सिंह तथा राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने कहा कि बीजेपी की सरकार में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने अनुसूचित जाति के लोगों को झूठी बातों के आधार पर बरगलाने का काम किया। झूठा प्रचार किया गया कि संविधान और आरक्षण समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि संविधान में अब तक 126 बार संशोधन हुआ है, जिसमें से 100 से ज्यादा बार कांग्रेस ने संशोधन किया है। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि नायब व मोहन की जोड़ी पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को उनके हक दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि बाप-बेटा दोनों सत्ता में आने के मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं।

तीसरी बार बनाएंगे सरकार: बडौली

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli) ने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे तथा पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जन-जन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे ताकि सभी पात्र व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ उठा सके। संगठन द्वारा विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित की जाएगी। सभी 313 मंडल स्तरों पर प्रवास भी रहेगा।

बीजेपी ने 10 साल में किया अच्छा काम: बड़ौली

मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli) ने कहा कि बीजेपी ने 10 साल में अच्छा काम किया है। आगे भी इससे बेहतर काम करेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी जनता के बीच से आए हैं। सीएम रात 2 बजे तक काम करते हैं। सीएम सैनी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है और इसका श्रेय सीएम सैनी को जाता है।

ये भी पढ़ेः हरियाणा के CM नायब सैनी का तोहफा..शहरों में 1 लाख परिवारों को मिलेंगे मकान

कांग्रेस के नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli) के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नेताओं ने समर्थकों के साथ सीएम नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली की उपस्थिति में बीजेपी का दामन थामा। सीएम नायब सैनी ने बीजेपी में शामिल होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और यूथ कांग्रेस में रह चुके राजकुमार कटारिया, पूर्व जिला पार्षद गंगा सिंह व पूर्व जिला पार्षद मीनू शर्मा, तथा परविन्द्र लाठर को बीजेपी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

2023 में अध्यक्ष बने थे नायब सैनी, उनकी जगह बड़ौली को जिम्मेदारी

नायब सिंह सैनी को 27 अक्टूबर 2023 को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति जाट चेहरे ओपी धनखड़ की जगह पर की गई थी। नियुक्ति के दौरान सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मनोहर लाल खट्‌टर को हटाकर नायब सैनी को सीएम बना दिया गया। जिसके बाद सैनी सैनी मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी देख रहे थे। हालांकि बीजेपी ने नायब सैनी की अगुआई में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस वजह से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।