Bihar: The goal of making India a developed nation- Lalan Singh

Bihar: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य- Lalan Singh

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar: बिहार की राजधानी पटना में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Cabinet Minister Lalan Singh) ने मंगलवार (Tuesday) को कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायती राज संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का सपना है। इसमें पंचायती राज संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ललन सिंह ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में पंचायती राज संस्थान (Panchayati Raj Institution) बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्होंने कहा कि हर पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत के एक गांव को गोबर गैस परियोजना के लिए चुनना चाहिए। गुजरात (Gujrat) के सहकारी समिति से प्रेरित ललन सिंह ने अपने गांव में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गोबर गैस परियोजना शुरू करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: Nitish कैबिनेट के 46 बड़े फैसले..बिहार की जनता खुश

PIC Social Media

ललन सिंह ने कहा कि गोबर गैस प्लांट से ऊर्जा के साथ ही रसोई गैस भी मिल जाएगी। इससे वर्मी कम्पोस्ट भी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार (Bihar) में 2006 में पंचायत और 2007 में नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। आज महिलाएं सशक्त हैं। ललन सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांवों की स्वच्छता के लिए दो-दो प्लास्टिक का डब्बा रख दें। इससे सफाई भी होगी और कचरा से खाद भी बनेगा। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार का बजट 25 हजार करोड़ होता था. आज 02 लाख 62 हजार करोड़ से अधिक है। उन्होंने मुख्य सचिव से आंणद (गुजरात) के सहकारी माडल को बिहार में लागू कराने के लिए कहा।

ये भी पढ़ेंः Bihar सरकार में वैभव श्रीवास्तव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर बने

PIC Social Media

इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बनी सरकार ने पंचायत को मजबूत किया गया। हमारा स्मार्ट विलेज कांसेप्ट है। बिहार में गांवों का खूब विकास हुआ है। पंचायत सरकार भवन बन रहे हैं।