जमुई ओर सिमुलतला के छात्र भी चमके
Bihar News: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) द्वारा आयोजित राज्य के प्रमुख अंतर-विद्यालयीय खेल ज्ञान प्रतियोगिता मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 का मुंगेर प्रमंडलीय फाइनल मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।
ये भी पढ़े: बिहारी को काबू में कैसे करें? | Bihari Ko Kabu Mein Kaise Karen

इस प्रतियोगिता में बीरपुर, बेगूसराय स्थित बी.पी.एस. हाई स्कूल के राजा बाबू और अमन कुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और फाइनल राउंड के विजेता बने। तेज़ बुद्धि, गहरी खेल समझ और बेहतरीन टीम तालमेल का परिचय देते हुए राजा और अमन ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।
प्रथम उपविजेता का खिताब आदर्श ज्ञानस्थली, शेखपुरा के प्रतीक आर्य और अर्पित राज को मिला, जबकि द्वितीय उपविजेता का स्थान सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के प्रियांशु राज और मनीष कुमार ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत लिखित प्रारंभिक चरण से हुई, जिसमें मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया जिलों से चयनित टीमों ने भाग लिया।
अंकों के आधार पर शीर्ष 6 टीमों को ऑन स्टेज राउंड के लिए चुना गया, जो मल्टीमीडिया प्रारूप में आयोजित किया गया।
मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने गर्वपूर्वक मुंगेर डिवीजन फाइनल्स के विजेताओं को सम्मानित किया। मुंगेर डिवीजन फाइनल्स के विजेताओं को जब सम्मानित किया जा रहा था तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। विजेताओं को ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया।
अवनीश कुमार सिंह, आईएएस, जिलाधिकारी, मुंगेर, अजीत कुमार सिंह, आईएएस, उप विकास आयुक्त, मनोज कुमार, अपर जिला पदाधिकारी, मो. असगर अली, जिला शिक्षा पदाधिकारी, राज नारायण सिंह, मुख्य समन्वयक, मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव, कमल किशोर कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, मो. वसीम रज़ा, वरिष्ठ उप समाहर्ता समेत कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
ये भी पढ़े: Bihar में नौकरियों की बहार.. 27,370 पदों पर नियुक्ति को मिली कैबिनेट की मंजूरी
इस अवसर पर प्रत्येक जिले के ऑनलाइन चरण के शीर्ष तीन विजेताओं को भी ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव शिक्षा और खेल भावना का अद्वितीय संगम है, जो राज्यभर के छात्रों में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह का वातावरण बना रहा है। बुधवार को सहरसा में कोसी प्रमंडलीय फाइनल का आयोजन होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
