Bihar News

Bihar News: पटना वालों के लिए काम की खबर, एक बार जरूर पढ़िए

बिहार
Spread the love

Bihar News: पटना वालों घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें

Bihar News: अगर आप भी पटना में रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि राजधानी पटना में आज ऑटो (Auto) और ई-रिक्शा ( E-rickshaw ) की हड़ताल है। हड़ताल का कारण है जोन के हिसाब से ऑटो और ई-रिक्शा को रंगों और यूनीक कोड (Unique Code) से चलाने का नया नियम। इसलिए आज पटना में ऑटो और ई-रिक्शा हड़ताल पर हैं। अगर आपको भी कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले इसे जरूर ध्यान रखें नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस स्ट्राइक का पटना ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू राय और ई-रिक्शा चालक संघ (E-Rickshaw Drivers Association) के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार और रवि रंजन सोनी ने समर्थन किया है। बता दें कि हड़ताल सुबह से शुरू होकर रात 12 बजे तक चलेगी।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: भूमि सर्वेक्षण से घबराने की ज़रूरत नहीं: डॉ. दिलीप जायसवाल

Pic Social media

जानिए क्यों कर रहे हैं हड़ताल

एक ऑटो चालक के मुताबिक जब तक परमिट रूट के साथ, गैस या तेल लेने, इमरजेंसी या परिवार के साथ कहीं जाने की छूट नहीं मिलेगी, तब तक विरोध होगा। अभी हड़ताल एक दिन की है, लेकिन आगे भी विरोध प्रर्दशन होगा। चालकों की कई मांगें हैं। वे चाहते हैं कि रंगों के हिसाब से गाड़ी चलाने का नियम न लगाया जाए। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए स्टैंड बनाए जाएं। पटना शहर का परमिट दिया जाए। टाटा पार्क को ऑटो स्टैंड में बदला जाए। ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग पॉइंट वाले स्टैंड बनाए जाएं। साथ ही, लाइसेंस बनवाना आसान और सस्ता होना चाहिए।

ये भी पढे़ंः Bihar News: Nitish सरकार ने 43 IPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, पढ़िए पूरी लिस्ट

पटना में 40 हजार से अधिक ऑटो और ई रिक्शा हर दिन चलते हैं

आपको बता दें कि पटना में करीब 25 से 30 हजार ऑटो और 15 हजार ई-रिक्शा हर दिन चलते हैं। बेली रोड, दानापुर, फुलवारी शरीफ, गांधी मैदान, कंकड़बाग और अशोक राज पथ जैसे इलाकों में सबसे अधिक ऑटो और ई-रिक्शा चलते हैं। इस हड़ताल से स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ-साथ ऑफिस जाने वाले लोगों को भी समस्या हो रही है।