Bihar News

Bihar News: CM नीतीश का बिहार वासियों को तोहफा..कई जिलों में बनेंगे पुल-ROB

बिहार
Spread the love

Bihar News: बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर, कई जिलों में बनेगा आरओबी पुल

Bihar News: बिहार के लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बिहार वासियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के खाते में नए प्रोजेक्टों की भरमार कर दी है। आने वाले बजट में बिहार में नए पुलों के लिए बड़ी राशि का प्रविधान किया जाएगा। अब तक जिन पुलों के निर्माण के लिए राशि मंजूर हुई है वह डेढ़ हजार करोड़ रुपए है।
ये भी पढे़ंः Bihar: पिथौरी-सिवान वितरणी सेवा पथ पर सड़क निर्माण पूरा, वैकल्पिक मार्ग मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी

Pic Social Media

बिहार (Bihar) के पूर्वी चंपारण जिले के लालबकेया नदी पर बलुआ गुआबारी के पास 72.34 करोड़ रुपए की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण कराने की मंजूरी मिल गई है। आरसीसी पुल के अतिरिक्त कई जगहों पर आरओबी (R.O.B.) के निर्माण के लिए भी प्रगति यात्रा के दौरान राशि की मंजूरी दी गयी है।

167 करोड़ रुपये से होगा आरओबी का निर्माण

इसके साथ ही राज्य के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के गोबरसही चौक के पास लेबल क्रॉसिंग संख्या 4 ए बदले आरओबी निर्माण को अनुमति मिल गई है। इस पर 167 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नाबार्ड ऋण परियोजना के अनुसार मुजफ्फपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर सोडा गोदाम चौक से अहियापुर के बीच पहुंच पथ सहित आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 98.72 करोड़ रुपए खर्च आएगा।
मुजफ्फरपुर में इसके साथ ही 120 करोड़ रुपए की लागत से एक और पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की देखरेख में होगा।

ये भी पढे़ंः Bihar में अभियोजन निदेशालय द्वारा वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

सारण में भी आरओबी और फुट ओवर ब्रिज को मंजूरी

छपरा (Chapra) शहर में भिखारी ठाकुर ढाला पर नए आरओबी का निर्माण की घोषणा प्रगति यात्रा के दौरान की गयी है पर अभी यह तय नहीं हुआ है कि इस प्रोजेक्ट में कितना खर्च आएगा। सारण में ही गड़खा ढाला पर आरओबी सहित फुट ओवर ब्रिज निर्माण को भी शासन से मंजूरी मिल गई है। रामवगगर ढाला पर भी आरओबी सहित फुट ओवर ब्रिज बनाने को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन दोनों प्रोजेक्ट का निर्माण भी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा होगा।

बिहार के मधुबनी में खजौली रेलवे स्टेशन से जयनगर रेलवे स्टेशन के बीच एक आरओबी का निर्माण नीतीश सरकार कराएगी। इस पर 178 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। वहीं, समस्तीपुर के शिवाजी नगर प्रखंड में करेह नदी पर शंकरपुर घाट पर आरसीसी पुल तैयार किया जाएगा। इस पर 62 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

गंडक पर आरसीसी पुल को मिली मंजूरी

खगड़िया जिले में बूढ़ी गंडक नदी पर रहीमपुर और खगड़िया बाईपास पथ के बीच आरसीसी पुल बनाया जाएगा। इसकी लागत करीब 99 करोड़ रुपए है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को ही इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई है।
खगड़िया के अलौली प्रखंड में ही 63 करोड़ रुपए की लागत से एक आरसीसी पुल निर्माण को मंजूरी मिली है। सुपौल के सिमराही बाजार में एक फ्लौईओवर का निर्माण होना है। इसकी लागत 188 करोड़ रुपए है।
प्रगति यात्रा के दौरान सीमांचल में भी कई जिलों में पुल निर्माण को मंजूरी दी गई है। किशनगंज में कनकई नदी पर असुराघाट एवं निसंदरा घाट के बीच 48 करोड़ रुपए की लागत से पुल बनेगा।
अररिया में 115 करोड़ रुपए के खर्च पर फारबिसगंज बथनाहा स्टेशन के बीच आरओबी बनेगा। कटिहार में 193 करोड़ की लागत से आरओबी बनेगा।