Bihar

Bihar News: आहर में नहाने के दौरान डूबने से 04 छात्रों की मौत पर CM नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया

बिहार राजनीति
Spread the love

मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के मलपा गांव में आहर में नहाने के दौरान डूबने से हुई 04 छात्रों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में 18.67 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक फायर टेस्टिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर -सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बैंकों के प्रदर्शन में सुधार के लिए रैंकिंग इंडेक्स को स्वीकृति – सम्राट चौधरी