Bihar News: अरण्य भवन, पटना में बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री डॉ० प्रेम कुमार द्वारा कृषि वानिकी योजना के लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर वैशाली जिले के 08 कृषकों को ₹1.28 लाख, पटना जिले के 54 कृषकों को ₹4.28 लाख तथा भोजपुर जिले के 233 कृषकों को ₹17.09 लाख की राशि प्रदान की गई। राज्य के सभी जिलों में दिसम्बर, 2024 के महीने में योजना के तहत कुल ₹2 करोड़ से अधिक राशि का वितरण किया गया।
ये भी पढ़ेः Bihar में उद्योगों की बहार! बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में 1.8 लाख करोड़ रुपए के हुए MoU साइन

माननीय मंत्री ने इस दौरान कृषकों को योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और लघु वन उपज से संबंधित कार्यों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें योजना में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। मंत्री महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों से योजना के बारे में उनके विचार और सुझाव भी लिए।
इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री निजी पौधशाला स्थापना योजना के तहत जिलों में योजना में शामिल कृषकों के बीच कुल ₹11,47,39,160/- का वितरण किया जाना है।
कार्यक्रम में माननीय मंत्री डॉ० प्रेम कुमार के साथ-साथ प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HOFF), बिहार, अरविंदर सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, बिहार, अभय कुमार द्विवेदी, निदेशक, हरियाली मिशन, एस० चन्द्रशेखर, मुख्य वन संरक्षक (मुख्यालय), कुमारासामी, अपर निदेशक, हरियाली मिशन और गौरव ओझा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, पटना वन प्रमंडल सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
ये भी पढ़ेः Bihar में जल्द ही बनेगी फिल्म सिटी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी ये अहम जानकारी
मुख्य बिन्दु
- डॉ० प्रेम कुमार, माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के द्वारा दिनांक-21.12.2024 को अरण्य भवन, पटना में कृषि वानिकी योजना के लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।
- विभाग द्वारा वर्तमान में कृषि वानिकी अन्य प्रजाति में कृषि वानिकी पॉप्लर ई०टी०पी० का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त निजी पौधशाला स्थापना योजनान्तर्गत पॉप्लर एवं अन्य प्रजाति के पौधशाला लाभुकों द्वारा स्थापित किये जाते हैं।
- कृषि वानिकी योजनान्तर्गत योजना में शामिल होने वाले कृषकों / लाभुकों को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की स्थानीय पौधशालाओं से 10 रू० सुरक्षित मूल्य प्राप्त कर पौधे उपलब्ध कराये जाते हैं। पौधों की देखभाल के लिय कृषकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। 3 वर्षों के उपरान्त 50 प्रतिशत से अधिक उतरजीविता रहने पर 60 रु० प्रति पौधा प्रोत्साहन राशि तथा सुरक्षित मूल्य 10 रु० भुगतान किये जाने का प्रावधान है।
- मुख्यमंत्री निजी पॉप्लर पौधशाला अन्तर्गत लाभुकों को पॉप्लर के पौधे तैयार करने के लिये विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित रू० 30/प्रति ई०टी०पी० की औसत दर का भुगतान किया जाता है।
- लाभुकों द्वारा मुख्यमंत्री निजी अन्य प्रजाति पौधशाला योजना में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे तैयार किये जाते हैं, जिसमें से मानक अनुरूप पौधों का विभाग द्वारा निर्धारित दर रू० 24/- प्रति पौधा पर क्रय किया जाता है।

