Bihar Budget 2025: वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने यह बजट पेश किया, जिसमें कुल बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपए रखा गया है।
Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में आज बिहार सरकार ने 2025-26 का बजट पेश किया। यह बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बजट है। बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने यह बजट पेश किया, जिसमें कुल बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपए रखा गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 38 हजार करोड़ रुपए अधिक है। बजट में राज्य सरकार ने विकास के लिए बड़े कदम उठाने का ऐलान किया है, साथ ही रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं प्रस्तुत की हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Patna: छठे दिन भी अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत….. सजी सुरों और संगीत की महफिल

मुख्य सेक्टर को मिले फंड
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम: 1000 करोड़ रुपए
- ग्राम और लघु उद्योग: 395 करोड़ रुपए
- बिजली कंपनियों के प्रोजेक्ट्स: 75 करोड़ रुपए
- परिवहन सेवा: 30 करोड़ रुपए
- सरकारी कर्मचारियों के लिए: 39 करोड़ रुपए
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य का कुल राजस्व व्यय 2 लाख 52 हजार करोड़ रुपए अनुमानित है, जो कुल खर्च का 79.52 फीसदी है। इस बार सरकार ने 8,800 करोड़ से ज्यादा राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है, साथ ही 55,737 करोड़ रुपए का लोन लिया जाना प्रस्तावित किया है।
बजट में किए गए प्रमुख ऐलान
- बाजार समितियों को सशक्त किया जाएगा और प्रखंड स्तर पर सब्जी बेचने के स्टॉल खोले जाएंगे।
- सभी प्रखंडों में तरकारी उत्पादन समिति का गठन किया जाएगा।
- पटना में महिला हाट खोला जाएगा और महिलाओं के लिए जिम में महिला ट्रेनर्स की नियुक्ति की जाएगी।
- महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की स्थापना की जाएगी।
- कंप्रेस बायोगैस प्लांट की स्थापना के लिए कंपनियों से सहयोग लिया जाएगा।
- दवा उत्पादन कंपनियों के लिए प्रोत्साहन नीति बनाई जाएगी।
- प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की स्थापना की जाएगी।
- प्रवासी बिहारियों के लिए देश के विभिन्न शहरों में हेल्प सेंटर खोले जाएंगे।
- प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
- बिहार में 108 नगर चिकित्सा केंद्र और कैंसर रोगियों के लिए विशेष केयर सेंटर बनाए जाएंगे, और बेगूसराय में कैंसर अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा।
- आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप दर दोगुनी की जाएगी।
- महिला सिपाहियों के लिए किराए पर आवास की व्यवस्था की जाएगी।
- महिलाओं के लिए पिंक बस सर्विस शुरू की जाएगी, जिसमें सभी महिला चालक और कंडक्टर होंगे।
- छठ पूजा के लिए होम स्टे की सुविधा भी सरकार मुहैया कराएगी।
- पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू होगा और अगले तीन महीने में फ्लाइट सर्विस शुरू होगी। इसके अलावा राजगीर, सुल्तानगंज और रक्सौल में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। कुल मिलाकर, 8 एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
- 2027 तक बिहार के हर कोने से पटना पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए परिवहन सेवा में सुधार किया जाएगा।

