CM योगी का बड़ा बयान..कहा देश के विकास पर खर्च हो रहा पैसा

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति
Spread the love

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। आपको बता दें कि सीएम योगी ने कहा कि अब आपका रुपया कब्रिस्तान में नहीं देश के विकास में खर्च किया जाता है। पहले की सरकारों में चार लोग टोपी पहन कर गरीबों की जमीन कब्जा कर लेते थे। अब ऐसा नहीं होता है। देश के अंदर मुसलमान धर्म के आधार पर आरक्षण पाने का हकदार नहीं हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
ये भी पढ़ेंः 6 महीने के अंदर ‘पाक अधिकृत कश्मीर’ भी भारत का हिस्सा होगाCM योगी

Pic Social Media

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि डा. बाबा साहब भीम राव आंबेडकर (Dr. Baba Saheb Bhim Rao Ambedkar) ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण देश के विभाजन जैसा है। कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ेंगे तो इसमें साजिश नजर आएगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भगवान राम का मंदिर और काशी विश्वनाथ सज गया है। मथुरा की तरफ हम लोग बढ़ गए हैं। यह सिर्फ आप के वोट की वजह से ही संभव हो सका है।

सीएम योगी महराजगंज (Maharajganj) के फरेंदा कस्बे में बीजेपी प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच चरणों के चुनाव के बाद यह साफ हो चुका है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। 400 पार के नारे से इंडी गठबंधन को चक्कर आने लगता है।

सीएम ने कहा कि जनता कह रही है कि जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे। एक तरफ प्रभु राम के प्रेमी हैं तो दूसरी तरफ राम द्रोही। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के लिए देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। पहले इन्होंने देश का विभाजन किया, इसके बाद जाति के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में जो गठबंधन बना है वह बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का विरोधी रहा है। अपने स्वार्थ के लिए संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की फितरत कांग्रेस की पुरानी है। इमरजेंसी कांग्रेस की ही देन है।

ये भी पढ़ेंः मोदी जी के पारदर्शी फैसलों से भारत मजबूत हुआ: CM नायब सिंह सैनी

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पूरा आरक्षण मुलसमानों को दे दिया था। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में राम के युग की अयोध्या बन गई है। यह काम कांग्रेस और सपा के लोग नहीं कर पाते। आनंदनगर से लेकर घुघली तक रेल लाइन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

2017 के पहले सड़के बेकार थी-सीएम योगी

सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले सड़कें बेकार थीं, आज बेहतर सड़कों पर आप चल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास के साथ देश का सम्मान भी बढ़ा है। कांग्रेस की सरकार में आतंकी घटनाएं होती थी, तो वह कहते थे कि आतंकी सीमा पार से आते हैं। आज अगर पटाखा भी तेज आवाज में फटता है, तो पाकिस्तान पहले ही जवाब दे देता है कि साहेब इसमें मेरा हाथ नहीं है। यह लोग तो आज भी पाकिस्तान की दुहाई दे कर कहते हैं कि पाकिस्तान को कुछ मत बोलो, उसके पास एटम बम है।

क्या हमने उसे फ्रीज में रखने के लिए तैयार किया है। नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है और जो छेड़ता है उसे छोड़ता भी नहीं है। कांग्रेस कहती है, कि हम आएंगे तो एससी और ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को देंगे। यह कहते हैं कि पर्सनल ला लाएंगे, इसका मतलब होता है देश में तालिबानी शासन लागू कर देंगे। सभा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी पंकज चौधरी ने भी संबोधित किया।