Chandrabhan solanki promoted as managing editor

News Nation के संपादक चंद्रभान सोलंकी को लेकर बड़ी ख़बर

TV
Spread the love

News Nation: बड़ी ख़बर नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन(News Nation) से आ रही है। चैनल के संपादक चंद्रभान सोलंकी जी का प्रमोशन हुआ है। मैनेजमेंट ने चंदभान सोलंकी को मैनेजिंग एडिटर(Managing Editor) न्यूज़ के साथ डिजिटल का भी प्रभार सौंप दिया है। आपको बता दें एडिटोरियल हेड रंजीत कुमार के जाने के बाद चंद्रभान सोलंकी ने न्यूज नेशन की कमान संभाली थी। न्यूज़ नेशन में ये उनकी दूसरी पारी है। इसके पहले चंद्रभान सोलंकी ज़ी मीडिया(Zee Media) में अपनी अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे।

ये भी पढ़ें: Mihir Gautam: अलविदा NDTV..वरिष्ठ पत्रकार मिहिर गौतम की नई पारी

स्टार न्यूज़ और आजतक में आपने लंबी प्रोफेशनल पारी खेली है. ज़ी न्यूज़ से पहले इंडिया न्यूज़ में सोलंकी जी ने आउटपुट की कमान सँभाली. चंद्रभान सोलंकी, न्यूज़ इंडस्ट्री के बेहतरीन एडिटोरियल समझ वाले पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं. वो हमेशा से नए प्रयोगों में यक़ीन करते हैं. कंटेंट में नया क्या किया जाए जिससे पत्रकारिता के मूल्य भी बरकरार रहें और दर्शकों से भी सीधा नाता बन सके, इस पर वो लगातार सोचते-विचारते रहे हैं.

ख़बरीमीडिया की तरफ से चंद्रभान सोलंकी को नई जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।