ग्रेटर नोएडा के महिंद्रा शोरूम से बड़ी ख़बर

दिल्ली NCR
Spread the love

बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 स्थित महिंद्रा के शोरूम से आ रही है। जहां शोरूम में भीषण आग लगने से कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग लगने से महिंद्रा के शोरूम में भगदड़ मच गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है।
कई गाड़ियां जलकर हुई राख
ग्रेटर नोएडा की साइट 4 में स्थित महिंद्रा का शोरूम आज सुबह आग का गोला बन गया। शोरूम में भीषण आग लग गई। घटना से तकरीबन एक करोड़ के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है।
काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
थाना बीटा 2 पुलिस के मुताबिक आग की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के कई गाड़ियां पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।