Bhagwant Maan

Bhagwant Maan: पंजाब सरकार की नीति आ रही काम, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा पंजाब

पंजाब
Spread the love

Punjab की Bhagwant Maan सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास (Development) के लिए लगातार काम कर रही है। सही औद्योगिक नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन से सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) के नेतृत्व में पंजाब तेजी से विकास कर रहा है। मान सरकार की ओर से पंजाब में उ‌द्योगों (Industries) की स्थापना के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त GST सेस के निष्पक्ष वितरण की वकालत

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

राज्य के सभी जिलों में MSMEs के लिए विकसित शेड, फ्लैटेड फैक्ट्रियां और प्लग एंड प्ले सेंटर जैसा बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे राज्य में बड़ी संख्या में छोटे-बड़े उ‌द्योग विकसित हो रहे हैं। साथ ही 26 तरह के उ‌द्योगों के विकास के लिए उ‌द्योग सलाहकार आयोग का गठन किया गया है। उ‌द्योग सलाहकार पंजाब में उ‌द्योगों की स्थापना में निवेशकों की मदद करेंगे।

पंजाब के विकास में MSMEs की बड़ी भूमिका

पंजाब में ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के औ‌द्योगीकरण और आर्थिक असंतुलन को कम करने में MSMEs महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे राज्य में बड़े स्तर पर निवेश हो रहा है। पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में MSMEs की बड़ी भूमिका उभरकर सामने आई है। पंजाब की तरक्की के लिए मान सरकार दिन रात प्रयास कर रही है।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) की कुशल नीतियों की बदौलत पंजाब में 1,00,696 से अधिक MSMEs इकाइयों का मजबूत आधार तैयार हुआ है। इनमें 1,057 से अधिक बड़ी और मध्यम इकाइयां जबकि 99,639 से अधिक सूक्ष्म एवं लघु इकाइयां संचालित की जा रही हैं। यह संख्या पंजाब में उद्यमशीलता और मान सरकार द्वारा लाई गई जनहितकारी नीतियों का परिणाम है।

Pic Social Media

MSMEs से मिल रहीं नौकरियां

पंजाब में भगवंत मान (Bhagwant Maan) के सत्ता संभालने के बाद उ‌द्योगों की स्थापना और सफल संचालन के लिए लगातार काम किया जा रहा है। MSMEs इकाइयों के माध्यम से पंजाब में निवेश और उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है साथ ही तकरीबन 12 लाख नौकरियों का सृजन किया गया है।

पंजाब निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन गया है

मान सरकार (Maan Government) ने सूबे में नई लॉजिस्टिक्स और लॉजिस्टिक्स पार्क नीति लागू कर निवेशकों की राह आसान कर दी है। ग्रीन स्टांप पेपर और एकल विंडो सिस्टम से अब राज्य में उ‌द्योगों की स्थापना के लिए निवेशकों को महज 15 दिन के भीतर सभी तरह की मंजूरियां मिल रही हैं। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) के करिश्माई नेतृत्व में पंजाब निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन गया है।

पंजाब में 5 हजार से अधिक निवेश प्रस्ताव के माध्यम से 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद जताई जा रही है। देश की कई प्रमुख कंपनियों ने राज्य में निवेश की रुचि दिखाई है।

ये भी पढ़ेः समृद्ध पंजाब के निर्माण के लिए भगवान वाल्मीकि जी के पदचिह्नों पर चलें: CM Mann

निवेश से बनेंगे 4 लाख रोजगार के अवसर

राज्य में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव पाने वाले जिलों में साहिबजादा अजीत सिंह नगर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब प्रमुख हैं। रियल एस्टेट, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण, ऑटोमोटिव और ऑटो कंपोनेंट्स सहित कई क्षेत्रों के लिए आए इन निवेश प्रस्तावों के जमीन पर उतरने के बाद लगभग 4,00,000 रोजगार और नौकरियों के अवसर बनने की संभावना है।

मान सरकार (Maan Government) की नीतियों और कुशल नेतृत्व से पंजाब में औद्योगिक माहौल तेजी से बदल रहा है। इससे युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव रखी जा रही है।