अगले 6 दिन सावधान! Delhi-NCR में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का ख़तरनाक अलर्ट

दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi-NCR News: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली (Delhi) में लू ने लोगों को हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले सप्ताह भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इसको देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को नजफगढ़ (Najafgarh) में अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले छह दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Noida में यूनिटेक बिल्डर के फ्लैट खरीदारों के लिए गुड न्यूज़

Pic Social media

दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रिकार्ड हुआ जो नार्मल से एक डिग्री अधिक है। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले दिनों में लोगों को भीष्ण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान गुरुवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री के के आसपास रह सकता है। ज्यादातर स्थानों पर तेज हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: रेजिडेंट्स के साथ मारपीट का हक इसे किसने दिया?

वहीं, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में हवा की रफ्तार भी 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा के आस पास रहेगी। इसके कारण गर्म हवा लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। शाम को धूल भरी हवा भी चल सकती है। आपको बता दें कि काफी दिनों से लू ने राजधानी को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कई लोग बीमार हो गए हैं।

दिल्ली के इलाकों का तापमान

नजफगढ़- 47.7
नरेला- 47.5
पीतमपुरा- 46.5
पूसा- 46.7
रिज- 46.4

जानिए राजधानी में कब आएगा मॉनसून

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में मॉनसून जून के अन्तिम सप्ताह में दस्तक देगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस महीने करीब 27 जून को मॉनसून पहुंच सकता है। पिछले 15 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी हीटवेव की चपेट में है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को सापेक्ष आर्द्रता 18 प्रतिशत से 58 प्रतिशत के बीच रही।