Astrology: इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है।
Astrology: धनतेरस से दिवाली तक का समय हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन इस बार ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 6 राशियों के लिए यह पूरा वर्ष इस दिवाली (2025) से लेकर अगली दिवाली (2026) तकअत्यंत शुभ और सौभाग्यशाली साबित होने वाला है। इस बार, ज्योतिषियों का कहना है कि कुछ खास राशियों पर लक्ष्मी-कुबेर की विशेष कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं, कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां और क्या कहता है इनका भविष्य।

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा!
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह अवधि आर्थिक समृद्धि लेकर आएगी। इस धनतेरस से अगले धनतेरस तक धन-संपत्ति में इजाफा होने के योग हैं। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में उन्नति और व्यापारियों को मुनाफे में वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन अपनाना फायदेमंद रहेगा।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों की मेहनत इस साल रंग लाएगी। नौकरी में स्थिरता और आय में वृद्धि के साथ-साथ व्यापार में भी धीरे-धीरे तरक्की होगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आने वाले महीने आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेंगे। आय में वृद्धि के साथ-साथ नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। व्यापार में भी धन की स्थिति मजबूत होगी और खर्चों में कमी आएगी। रिसर्च से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा, जबकि परिवार का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस धनतेरस से अगले धनतेरस तक भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और नौकरीपेशा लोगों के करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापारियों के लिए यह समय उत्तम रहेगा, रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए भी यह अवधि अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और व्यापारियों को धन लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा और उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह साल धनधान्य और सफलता से भरा रहेगा। वहीं, शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन इसके बाद आपका समय शुभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी और संतान का भविष्य उज्ज्वल रहेगा। एकाग्रता बढ़ने से अच्छे परिणाम मिलेंगे और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। धीरे-धीरे उन्नति की राह पर आप आगे बढ़ेंगे।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

