Ashish dixit joins news india

Ashish Dixit: इंडिया न्यूज़ वाले आशीष दीक्षित की धमाकेदार पारी शुरू

TV
Spread the love

Ashish Dixit: करीब 8 साल तक इंडिया न्यूज़ में बतौर ‘सीनियर एक्जिक्यूटिव प्रोड्यसर’ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे आशीष दीक्षित ने नई पारी शुरू कर दी है। आशीष नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया(News India) से जुड़ गए हैं। बीते 23 जुलाई को उन्होंने उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। आशीष दीक्षित ने इंडिया न्यूज में साढ़े 5 साल तक ‘आंख कान खोल के’ शो को लीड किया। उनके शो को ENBA समेत कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। वो इंडिया न्यूज में आउटपुट के साथ डिजिटल स्टोरी पर भी फोकस करते थे। उन्होंने कई एक्सक्लूसिव स्टोरी दर्शकों तक पहुंचाई। जिन्हें खूब पसंद किया गया। ख़बर है कि न्यूज़ इंडिया में आशीष दीक्षित एक नया शो लॉन्च करने जा रहे हैं।

यूपी के उन्नाव जिले से आने वाले आशीष दीक्षित करीब 18 साल से मीडिया में सक्रिया हैं। इंडिया न्यूज़ से पहले वो NEWS18 इंडिया में ‘सौ बात की एक बात’ टीम में थे। उसके पहले आशीष 2014 से 2017 तक ZEE मीडिया में रहे। ZEE से पहले वो इंडिया न्यूज राजस्थान में थे। इसके अलावा वो SEA NEWS, HBC न्यूज़ राजस्थान समेत कई अखबारों में डेस्क, रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

ख़बरी मीडिया की तरफ से आशीष दीक्षित को उनकी नई पारी के लिए बधाई।