Amrapali Dream Valley हादसा..मैसेज आने के बाद भी किसने चलाई लिफ्ट?

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) के आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में लिफ्ट हादसा केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है, जो एकदम हैरान कर देने वाला है। पुलिस (Police) ने लिफ्ट हादसे को लेकर दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों पर लिफ्ट नहीं चलाने का मैसेज नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगा है। इस हादसा केस में तीन लोगों को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। फिनिशिंग फोरमैन और सुपरवाइजर को अब पुलिस ने अरेस्ट किया है।

ये भी पढ़ेंः Noida: सुपरटेक ट्विन टावर..गिरने के बाद भी दे रहा है टेंशन

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida: Jaypee Aman सोसायटी में इतना हंगामा क्यों है?

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा टेकजोन-4 स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली (Amrapali Dream Valley) प्रॉजेक्ट की साइट पर फिनशिंग फोरमैन मनोज कुमार माधव (Manoj Kumar Madhav) और सुपरवाइजर बोएलाल पासवान (Boelal Paswan) को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन दोनों के पास सुबह 7:30 बजे लिफ्ट नहीं चलने का मैसेज आया था। उसके बावजूद बारिश में लिफ्ट को चालू कर दिया। साथ ही, दोनों की एजुकेशन भी सुपरवाइजर (Supervisor) के काम करने की नहीं है। पुलिस कंपनी के दो जीएम और मिकैनिकल फोरमैन को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। साइट पर लिफ्ट गिरने से 8 मजदूरों की मौत हुई थी। हादसे में घायल जिला अस्पताल में एडमिट मोहम्मद कैफ जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि लिफ्ट हादसे के वांछित गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फिनिशिंग फोरमैन मनोज कुमार माधव और सुपरवाइजर बोएलाल पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है की बारिश में लगातार लिफ्ट आवाज कर रही थी। बारिश में लिफ्ट नहीं चलने का सुबह 7:30 बजे मैसेज भी दोनों के पास आया था। दोनों ने मैसेज को नजरअंदाज कर लिफ्ट का चलाया।

Pic Social Media

इंजीनियर ने लिफ्ट चलाने को किया था मना
इंजीनियर ने कहा था कि लिफ्ट की सॉफ्ट गली है इसे चलाने पर खतरा होगा। यहां तक कि मजदूर भी फिसल कर गिर सकते हैं। दोनों आरोपियों ने मजदूर की जान की परवाह न करते हुए लिफ्ट को शुरू कर दिया था। पुलिस का कहना है कि टेक्निकल एक्सपर्ट ने तो बताया है कि लिफ्ट की गरारी खराब होने पर लिफ्ट गिरी है, लेकिन पुलिस को लिफ्ट हादसे की टेक्निकल जांच कर रही टीम की रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद विवेचना में रिपोर्ट के तमाम पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
पहले ही हो चुकी है 3 गिरफ्तारी
पुलिस ड्रीम वैली हादसे में इससे पहले पुलिस ने गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन के मैकेनिकल फोरमैन, देवेंद्र सिंह और लवजीत कुमार को अरेस्ट किया। लवजीत कुमार गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन कंपनी का जीएम हैं।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi