Shani Dev

2 दिन बाद शनि के नक्षत्र में सूर्यदेव की एंट्री..इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Trending Vastu-homes
Spread the love

शनि के नक्षत्र में होने वाली है सूर्यदेव की एंट्री, 3 राशियों पर बरसेगी Shani Dev की कृपा

Surya Nakshatra Gochar: ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्यदेव (Suryadev) बहुत ही जल्द अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहा है। सूर्य (Surya) के राशि बदलेने के साथ साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आपको बता दें कि जहां सूर्य एक महीने बाद राशि बदले हैं वहीं लगभग 14 दिन बाद नक्षत्र बदलते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन (change of stars) का असर लगभग सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में जरूर होता है। आपको बता दें कि इस समय सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में हैं। सूर्य 19 जुलाई को इस नक्षत्र से निकलकर शनि (Shani) के नक्षत्र यानी पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य शनि देव (Shani Dev ) के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जातकों को लाभ ही लाभ होगा, तो कुछ को संभलकर रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सूर्य के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

Pic Social media

पंचांग के मुताबिक आने वाली 19 जुलाई को जुलाई को रात 11 बजकर 21 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 2 अगस्त 2024 तक सूर्य विराजमान रहेंगे। पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस नक्षत्र में मांगलिक और शुभ तारा मानते हैं। ऐसे में कुछ राशि के लोगों को खूब लाभ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां….

मेष राशि (Mesh Zodiac)

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के लोगों को खूब लाभ होगा। आपको बता दें कि इस राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य रहेंगे। ऐसे में मेष राशि के लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों को आरामदायक लाइफ बिताने का सुख मिलेगा। इसके साथ ही करियर की बात करें, तो इस राशि के लोग उच्च अधिकारी को अपने काम के माध्यम से खुश करेंगे। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। साथ ही आपका अच्छा खासा अप्रैज़ल हो सकता है। साथियों के साथ आपके संबंध बेहतर होगा। व्यापार में काफी लाभ देखने को मिलेगा। आपके द्वारा सोचे गए मार्जिन से ज्यादा लाभ भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आप खूब पैसा कमा पाने में सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी सूर्यदेव काफी लाभकारी साबित होंगे। अध्यात्म की तरफ इस राशि के जातकों का झुकाव बढ़ेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी भी मिल सकती है। साथ ही मौजूदा नौकरी में आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा। आपके काम की तारीफ भी होगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आउटसोर्सिंग और यात्रा के द्वारा आप खूब बिजनेस में लाभ कमा सकते हैं। रिश्तों के मामलों में भी ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। काफी समय से चली आ रही छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से अब छुटकारा मिलेग।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के लोगों पर सूर्य देश पुष्य नक्षत्र में जाना काफी शुभ है। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को काफी लाभ होगा। विदेश में अगर आपका पैसा फंसा हुआ है तो Shani Dev की कृपा से तो पैसा मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश व्यापार से खूब धन कमा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की भी वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जो व्यक्ति विदेश में काम करने का सपना देख रहा है। उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसमें आपको खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, नहीं तो प्रतिस्पर्धी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहें।