8 september 2023 ka Rashifal..12 राशियों की सबसे सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

8 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बांसुरी से आपकी आर्थिक समस्या दूर हो सकती है..

मेष राशि((Aries)–  आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। अगर फाइनेंस को लेकर कुछ योजनाएं हैं, तो आज उसको शुरू करने का उत्तम समय है। रुका हुआ सरकारी कार्य आज हल हो जाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार संबंधी कुछ गतिविधियां भी रहेंगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। मौजमस्ती को लेकर फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है। 

ये भी पढ़ें: ये सब्जी खाईए..कैंसर कभी भी पास नहीं फटकेगा!

वृष राशि (Tauras)–   वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी भी बात को लेकर अपने मन को अशांत ना होने दे.  कोई भी कार्य शांति के साथ निपटाए. आपके लिए मेडिटेशन  रामबाण होगा. अपने मन में किसी भी प्रकार के निगेटिव विचार ना लाए. पॉजिटिव विचारों से आपका बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. 

मिथुन(Gemini)     काफी समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और आप अपने लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। पिछले कुछ समय से जो कार्य रुका हुआ था, वह काम आज बड़ी आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगा। नवीन वस्त्र आभूषण जैसी चीजें खरीदने की भी योजना बनेगी।

कर्क राशि(Cancer)    व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत होगी। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। साथ ही आपकी किसी गतिविधि और काबिलियत की सराहना होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा.  यदि आप अपने व्यापार में कोई नया फेरबदल करना चाहते हैं तो,  आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले.  

सिंह राशि (Leo)     सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा.  आज आप अपने किसी भी कार्य को करने से पहले यदि घर से बाहर निकले तो,  अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें. नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा.  आज आपको नौकरी में उन्नति मिल सकती है. जिससे आपका मन खुश रहेगा.  आज आपके कार्य से आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई बड़ा प्रमोशन दे सकते हैं,  

कन्या राशि((Virgo)     कन्या राशि के भाग्‍य में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार में शुभ योग बन रहे हैं। सफलता प्राप्त होगी। सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद में जीत हो सकती है। शुभ खर्च में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की समस्‍या का अंत होगा।

तुला राशि (Libra) –      आज आपको किसी भी नए काम का आरंभ नहीं करने की सलाह दी जाती है. अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें. गलतफहमी के कारण आपको नुकसान हो सकता है. दोस्त के रूप में छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें. स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें. गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है. काफी कोशिश के बाद आप मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगे. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)    आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको  किसी सरकारी काम को पूरा करना होगा।  सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर  आपकी यश में कीर्ति में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।   

धनु राशि (Sagittarius)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा. शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रुप से खुशी मिलेगी. नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा. महिलाओं के लिए मायके से अच्छे समाचार आएंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी

मकर राशि (Capricorn)    ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और भविष्य पर भी अच्छा असर पड़ेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी आपसी समझौते की पहल कर सकते हैं। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने किसी कार्य में आ रहे व्यवधान का समाधान मिलेगा।

कुंभ((Aquarius)      कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. आज आप किसी भी तरह के रिश्ते में बीच में पडने से बचे अन्यथा,  आगे चलकर आपको तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.  किसी भी रिश्ते में अंदर तक ना घुसे,  दूरी बनाकर रखें,  जितना दूर रहेंगे आपके लिए उतना अच्छा रहेगा.  आप अपने घर से संबंधित किसी भी कार्य को डालने की कोशिश ना करें अन्यथा,  यह कार्य आपको परेशानी में डाल सकता है, 

मीन राशि(Pisces)  आज किसी कार्य को लेकर जमकर मेहनत करनी पड़ेगी और सफलता भी सुनिश्चित है। कुछ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा। युवा वर्ग अपने करियर पर फोकस रहे।कुछ ना कुछ समस्याएं बनी रहेंगी, परंतु धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो जाएगा।    

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-2023 rashifal-8 sept 2023-rashifal-8 sept 2023 ka rashifal-rashifal 8 sept 2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)