30 June 2023 ka Rashifal..ग्रह-चाल..जानिए 12 राशियों का हाल

Yours राशि दिल्ली NCR
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन,MP

30 जून.. आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि((Aries) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढे़ेगी और आवश्यक कार्य में आप तेजी दिखाएंगे। आज आपकी साख व सम्मान बना रहेगा। साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आप अपने कामों में गंभीरता दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृष राशि (Tauras) वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. भाई, बहनों के विवाह में आ रही अड़चनें पूजा, पाठ के बाद समाप्त होगी. वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं. यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा.

मिथुन राशि (Gemini)-  आज आप संभलकर रहें। अपनो से वाद विवाद हो सकता है। आप वाणी पर संयम रखें, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। किसी परिचित से कोई बड़ी मदद मिल सकती हैं। आप किसी काम में निवेश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) मन अशान्त रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय की स्थिति सन्तोषजनक नहीं रहेगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर जारी परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अचानक लाभ का आगमन हो सकता है। इससे आप अपनी व्यवसाय संबंधी समस्याओं को सुलझाने में पहल और अधिक रुचि ले सकेंगे। साझेदारी आपके लिए कुछ बेहतरीन प्रोत्साहन ला सकती है, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकती है।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया कार्य आज आपको मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे, न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में चल रहे वाद-विवाद दूर होंगे, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में धन खर्च बढ़ेगा . अपनी योग्यता साबित करने में सफल रहेंगे . कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें .

कन्या राशि((Virgo)- आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप आज निषेधात्मक  और नकारात्मक विचारों से दूर रहे तो अच्छा रहेगा। आज आप झगड़े- विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं. अपने धन का संचय कैसे करना है, यह हुनर आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं. माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे. कारोबारी करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे. इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा.

तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में सरलता रहेगी और संस्कारों व परंपराओं पर आप पूरा जोर देंगे। सभी मामलों में आज आपको तेजी बनाए रखनी होगी। आपके व्यवहार को लेकर लोग भी आपसे खुश रहेंगे। आपकी स्मरण शक्ति को आज बल मिलेगा और आप अपने खर्चों को देखते हुए एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि जागृत होगी और आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी. जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, आज उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है. परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा. किसी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा उनके लिए सुखद रहेगी. यात्रा के दौरान किसी खास से भी मुलाकात होगी.

धनु राशि (Sagittarius)  आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की भी संभावना है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और धन धान्य में आज वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र के कामों के लिए आज आपको समय निकालना होगा, तभी वह पूरे हो सकते हैं। आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। ग्रहों की चाल आपके भाग्‍य में वृद्धि का संकेत दे रही है। खरीद-फरोख्‍त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार सुबह के वक्‍त ही आपको मिल जाने से पूरा दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। मित्रों के बीच में आपसी संबंध काफी मधुर रहेंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा का मन बना सकते हैं। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)   मांगलिक कार्य के योग हैं . कोर्ट-कचहरी के फैसले पक्ष में होंगे . साझेदारी में आपसी मतभेद बढ़ेगा . रोजगार के नए मौके मिलेंगे . बड़ी खरीदारी से बचें । आज आपको किसी खास काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आप परिवार के साथ कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। साथ ही इस दिन पैसों का लेनदेन करने से भी बचना चाहिए।

मीन राशि(Pisces)  मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। मित्र का सहयोग मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें। सन्तान को कष्ट रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत बनेंगे।

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-june 2023 rashifal-30 June rashifal-30 june 2023 ka rashifal-rashifal 30 june 2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)