Delhi: लड़की पर चाकू से 40 वार, फिर सिर पर मारा पत्थर  

दिल्ली NCR

दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। एक लड़की की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: Noida-ग्रेटर नोएडा के लिए बड़ी ख़बर..फिर शुरू हो रही है…

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

हैरानी की बात ये कि आरोपी लड़की को चाकू से लगातार गोदता है। गली में लोग उसके पास से आते-जाते भी दिखाई देते हैं। लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। ख़बरों के मुताबिक आरोपी साहिल ने लड़की पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा और फिर मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: सावधान! ग्रेटर नोएडा-नोएडा-दिल्ली रूट पर 1 महीने तक जाम

पुलिस पड़ताल में नाबालिग लड़की की पहचान 16 साल की रीमा(बदला हुआ नाम) के रूप में हुई। रीमा के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी साहिल अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। (सौ. अमर उजाला)

READ: New delhi-city-ncr-minor-girl-stabbed-to-death-in-delhi-shahbad-dairy-area-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News,