घर में अक्सर रहता है तनाव..ये वास्तु टिप्स अपनाकर देखें

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) मानना बेहद लाभकारी माना गया है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के पालन से घर में लाभ होता है और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवेश होता है जिसका असर घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र को न मामने से वास्तु दोष (Vastu Defect) होता है जिसका असर असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। इसकी वजह से रिश्ते अक्सर बिगड़ जाते हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पर्स में रखें ये चीज़..हो जाएगी ग़रीबी दूर!

Pic Social Media

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और सम्मान पर पर ही होता है। यह रिश्ता जितना मजबूत होगा, जीवन उतना ही शांति और सुखमय होगा। कुछ आसान वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बना सकते हैं।

वैवाहिक जीवन बेहतर बनाने के लिए वास्तु टिप्स

पति-पत्नी के बेडरूम (Bedroom) को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा होना चाहिए। यह दिशा पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह को बढ़ाती है। इसके साथ ही बेड का विशेष तौर पर ख्याल रखें। बेड लोहा या फिर किसी धातु का नहीं बना होना चाहिए। पति-पत्नी को हमेशा लकड़ी के बेड पर सोना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है।
वास्तु के मुताबिक पति-पत्नी को बेडरूम (Bedroom) में एक फूलों का गमला रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। पति-पत्नी दोनों को साथ में इस गमले की देखभाल करनी चाहिए। इसकी साफ-सफाई करने से वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
बेडरूम में कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। अगर आईना है भी तो इस बात का ध्यान रखें कि सुबह सोकर उठने पर इस पर ही सीधी नजर न पड़ती हो।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नहीं आएगी ग़रीबी..बस करने होंगे ये उपाय
पति-पत्नी जिस बिस्तर का प्रयोग सोने के लिए करते हैं उसमें हमेशा एक ही गद्दा होना चाहिए। अगर बिस्तर डबल बेड (Double Bed) का हो तो डबल बेड का गद्दा बिछाएं। लोगों की मानें तो दो गद्दों वाले बिस्तर पर सोने से पति-पत्नी के बीच दूरी आती है।
बेडरूम के कमरे की दीवारों को हमेशा हल्के रंग से पेंट करवाना चाहिए। विवाहित जोड़ों को कमरे में अच्छी रौशनी रखनी चाहिए। कमरा हमेशा सुगंधित रखे इसका भी ध्यान देना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और एक नयी ऊर्जा का संचार होता है।
विवाहित जोड़े जिस कमरे में सोते हों, उसमें नमक के पानी का पोंछा लगाना चाहिए। नमक का पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। बेडरूम में कभी भी जाला न जमने दें क्योंकि इससे नकारात्मकता आती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पत्नी को हमेशा बायीं जबकि पति को हमेशा दाहिने तरफ सोना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है।