Zee न्यूज़ पहुंचे अरविंद शुक्ला

दिल्ली NCR
Spread the love

टीवी टुडे ग्रुप से एक और विकेट गिरा है। तेज चैनल में असोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अरविंद शुक्ला ने zee न्यूज का दामन थाम लिया है। अरविंद यहां डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाए गए हैं। और सुधीर चौधरी के मशहूर शो DNA में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

मीडिया में 17 सालों का अनुभव रखने वाले अरविंद शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में दैनिक जागरण नोएडा से की। टीवी में काम करने के जुनून की वजह से अरविंद ने ईटीवी नोएडा में बतौर स्ट्रिंगर ज्वाइन किया। प्रोग्रामिंग के हुनरबाज माने जाने वाले अरविंद MHI न्यूज होते हुए 2010 में न्यूज 24 पहुंचे। अरविंद यहां एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाए गए। करीब एक साल काम करने के बाद 2011 में अरविंद ने इंडिया टीवी का दामन थाम लिया। अरविंद यहां प्रोड्यूसर बनाए गए।

अरविंद उस समय के मैनेजिंग एडिटर रहे विनोद कापड़ी की टीम का खास हिस्सा थे। 2013 में अरविंद शुक्ला आजतक के चैनल तेज का हिस्सा बने और 8 सालों तक काम करने के बाद 2021 में असोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर अरविंद ने यहां से विदाई ली।

अरविंद अच्छी स्क्रिप्टिंग के साथ बेहतरीन वीओ के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही अरविंद एक बेहतरीन गायक भी हैं।

खबरी मीडिया की तरफ से अरविंद शुक्ला को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Arvind Shukla, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,