कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर दुखद खबर

एंटरटेनमेंट
Spread the love

ज्योति शिंदे, एडिटर, खबरीमीडिया

पिछले 8 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर एक दुख भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो उनकी हालत एक बार फिर बिगड़ गई है और डॉक्टर ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि राजू का दिल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि डॉक्टर ने राजू के परिवार को जवाब दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू के शरीर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से काला पड़ गया है।  

Pic- सोशल मीडिया

58 साल के राजू श्रीवास्तव के शरीर के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही है जिसकी वजह से उनके शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं कर रहा है।

डॉक्टर ने अभी उन्हें वेंटिलेटर लगाया हुआ है और उन्हें ऑक्सीजन भी दी जा रही है। डॉक्टर अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि कॉमेडियन के दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके और वह स्वस्थ होकर घर जाएं लेकिन उनकी हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती जा रही है। पिछले दिनों राजू श्रीवास्तव की MRI भी करवाई गई थी जिसमें उनके दिमाग की एक नाक दबे होने की बात सामने आई थी।

Pic- सोशल मीडिया

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा रहा है। राजू के फैंस भी यही चाहते हैं कि राजू श्रीवास्तव जल्द ठीक होकर वापस लौटे और कॉमेडी की दुनिया को फिर से आबाद करें।

READ: Raju Shrivastava, Comedian-Health Update-khabrimedia-Latest news update